
43 साल से अमेरिकी जेल में बंद था भारतीय मूल का शख्स, अदालत से बरी होते ही फिर पहुंचा हिरासत में
AajTak
अमेरिका की एक जेल में 43 सालों से बंद भारतीय मूल के सुब्रमण्यम वेदम को इस महीने रिहा किया गया है, रिहाई के तुरंत बाद ICE ने वेदम को एक 1999 के निर्वासन आदेश के चलते सीधे संघीय हिरासत में ले लिया गया. उनके वकीलों का कहना है कि जेल में बिताए गए 43 साल इस मामले में महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन इस प्रयास का विरोध कर रहा है.
अमेरिका की एक अदालत ने 4 चार दशकों बाद भारतीय मूल के सुब्रमण्यम वेदम को हत्या के दोषसिद्धि को खारिज कर दिया और उन्हें जेल से रिहा करना का आदेश दिया, लेकिन 3 अक्टूबर को जेल से रिहा होते ही उन्हें (वेदम) अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि 64 वर्षीय वेदम को भारत निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अब वेदम निर्वासन के खिलाफ एक और बड़ी कानूनी लड़ाई का सामना कर रहे हैं.
वेदम पर ये निर्वासन आदेश 1980 के दशक के एक ड्रग दोषसिद्धि के कारण लागू हो रहा है. वेदम के वकीलों को अब आव्रजन न्यायालय को ये समझाना होगा कि गलत तरीके से जेल में बिताए गए 43 साल इस ड्रग दोषसिद्धि पर भारी पड़ने चाहिए.
इमिग्रेशन वकील अवा बेनाच ने कहा कि वेदम एक गहरे अन्याय का शिकार हुए हैं. एक वक्त था जब आव्रजन कानून लोगों को माफी मांगने की इजाजत देता था, लेकिन हत्या की दोषसिद्धि के कारण वेदम ने तब इसका पीछा नहीं किया था.
जेल में वेदम का 'उल्लेखनीय अनुभव'
इमिग्रेशन वकील ने कहा कि जेल में बिताए वेदम के 43 साल एक कोरी स्लेट नहीं हैं. उन्होंने जेल के अंदर एक उल्लेखनीय अनुभव जिया. वेदम ने सलाखों के पीछे रहते हुए कई डिग्रियां हासिल कीं, सैकड़ों साथी कैदियों को ट्यूशन दिया और लगभग आधी सदी तक सिर्फ एक बार नियमों का उल्लंघन किया जो बाहर से लाए गए चावल से जुड़ा था.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









