
400 बार दिखा UFO, आसमान में पायलट के बेहद करीब आ गए थे 'एलियन'!
AajTak
अमेरिकी संसद की एक सुनवाई के दौरान बताया गया कि सेना के पास अब तक कथित यूएफओ देखे जाने की 400 से अधिक रिपोर्टें हैं. जिनमें 11 बार तो सैन्य कर्मियों का उनसे बेहद नजदीक से आमना-सामना हुआ.
एलियंस और यूएफओ को लेकर अक्सर बहस चलती रहती है. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिकी संसद की एक कमेटी के सामने UFO को लेकर सुनवाई हुई है. 'एलियन एक्टिविटी' को लेकर जितनी भी जानकारी अभी तक अमेरिकी खुफिया विभाग ने कलेक्ट की है वह सब इस सुनवाई में साझा की गई.
करीब 50 वर्षों में UFO से संबंधित यह पहली सार्वजनिक सुनवाई है, जो कि एक सरकारी रिपोर्ट सामने आने के साल भर बाद हुई है. इसमें 2004 से अमेरिकी सैन्य पायलटों द्वारा रिपोर्ट की गई 'अज्ञात हवाई घटना' के 144 उदाहरण शामिल थे. सुनवाई के दौरान अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी UFO के कुछ वीडियोज और तस्वीरें दिखाई गईं.
इसको लेकर पेंटागन के शीर्ष खुफिया अधिकारी रोनाल्ड मौल्ट्री और नौसेना के उप निदेशक स्कॉट ब्रे ने पैनल के सामने गवाही दी. स्कॉट ब्रे ने कहा कि UFO देखे जाने की घटनाएं पिछले कुछ दशकों में काफी बढ़ी हैं.
सुनवाई के दौरान एक क्लिप दिखाई गई और दावा किया कि ये नौसेना के विमान के कॉकपिट से ली गई थी. क्लिप में एक अज्ञात गोल आकार की वस्तु दिखाई दे रही. एक अन्य क्लिप में दो छोटे त्रिभुज के आकार की वस्तुएं उड़ते हुए दिख रही हैं. कहा गया कि इन्हें नाइट विजन गॉगल्स के माध्यम से देखा गया था.
अलग-अलग समय पर ली गई इसी तरह की दूसरी तस्वीरों में रात के आसमान में चमकते त्रिकोण दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों और वीडियो को दिखाते हुए ब्रे ने कहा कि चमकते त्रिकोणों के वीडियो और फोटो कुछ समय तक अनसुलझे रहे, लेकिन अंततः इन्हें 'मानव रहित हवाई वाहनों' के रूप में पहचाना गया.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










