
'40 हजार वर्षों से भारत में रहने वाले सभी लोगों का DNA एक जैसा', बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
AajTak
मोहन भागवत ने '100 इयर्स जर्नी ऑफ RSS: न्यू होराइजन्स' कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने हिंदू की परिभाषा को भौगोलिक और परंपरागत दृष्टिकोण से रखा. भागवत ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में भारत वह स्थान नहीं हासिल कर सका, जो उसे करना चाहिए था.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि अविभाजित भारत में रहने वाले लोगों को प्राचीन काल से उनके पूर्वजों की समान परंपराएं जोड़ती हैं. उन्होंने कहा कि इस विशाल भूभाग में 40,000 वर्षों से रहने वाले सभी लोगों का DNA एक जैसा है.
विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम '100 इयर्स जर्नी ऑफ RSS: न्यू होराइजन्स' में विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तियों को संबोधित करते हुए भागवत ने हिंदू की परिभाषा को भौगोलिक और परंपरागत दृष्टिकोण से रखा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानते हुए भी खुद को हिंदू मानने से इंकार करते हैं और कुछ को इसकी जानकारी ही नहीं होती.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, “हमारा DNA भी एक ही है. मेलजोल से जीना ही हमारी संस्कृति है. यह केवल भौगोलिक विषय नहीं है, बल्कि भारत माता के प्रति भक्ति और पूर्वजों की परंपरा ही हमें जोड़ती है.”
'RSS का उद्देश्य भारत को विश्वगुरु बनाना'
भागवत ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में भारत वह स्थान नहीं हासिल कर सका, जो उसे करना चाहिए था. उन्होंने स्पष्ट किया कि RSS का उद्देश्य भारत को 'विश्वगुरु' बनाना है और अब समय आ गया है कि देश विश्व को अपना योगदान दे.
उन्होंने कहा कि देश के उत्थान के लिए सामाजिक परिवर्तन जरूरी है. यदि हमें देश को ऊपर उठाना है तो यह काम किसी एक व्यक्ति पर छोड़कर नहीं होगा. हर किसी की भूमिका होगी. नेता, सरकार और राजनीतिक दल केवल सहयोगी की भूमिका निभाएंगे, लेकिन मुख्य कारण समाज का परिवर्तन और उसका धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









