
40 घंटे में 80 लाख की लूट का खुलासा, इजराइली फेशियल रिकग्निशन तकनीक की मदद से पकड़े गए आरोपी
AajTak
17 मार्च की शाम तकरीबन 5 बजे के आसपास दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली. कॉलर ने बताया कि लहरी के थाना ईलेक के हैदर कुली इलाके में 80 लाख की लूट हुई है. लूट की ये वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
Delhi Lahori Gate Robbery Disclosure: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में सरेआम 80 लाख की लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने करीब एक हफ्ते रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूट की तकरीबन सारी रकम बरामद कर ली है. खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने इजराइली फेशियल रिकग्निशन तकनीक की मदद से इस मामले का खुलासा किया है.
17 मार्च की शाम तकरीबन 5 बजे के आसपास दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली. कॉलर ने बताया कि लहरी के थाना ईलेक के हैदर कुली इलाके में 80 लाख की लूट हुई है. लूट की ये वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
वारदात की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काले रंग का बैग कंधे पर लेकर अजमल नाम का शख्स एक बैग में अपनी फर्म का 80 लाख कैश ऑफिस में जमा करने के लिए जा रहा था. तभी पीछे से एक शख्स आता है. जिसके हाथ में तमंचा था. उसने अजमल पर वो पिस्टल तान दी और उसका बैग छीनने लगा. अजमल ने बैग को बचाने की कोशिश भी की.
लेकिन सामने वाले के हाथ में पिस्टल था. उसने हवा में एक राउंड गोली चलाई. जिसकी वजह से अजमल डर गया. अजमल कंधे से बैग उतार देता है, जिसे लुटेरा लेकर फरार हो जाता है. सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि जब लूट की इस वारदात अकेला बदमाश अंजाम दे रहा है. उस वक्त गली में लोग आ जा भी रहे हैं.
लूट की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीम बनाई. जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पुलिस को पता चला कि आरोपी एक नहीं बल्कि दो थे. एक शख्स वह था, जिसने अजमल की तरफ इशारा किया था. उसके इशारे पर ही लुटेरा पिस्तौल लेकर अजमल के पीछे गली में गया था.
जब पुलिस ने सीसीटीवी के ज़रिए मुखबरी करने वाले शख्स का रूट निकला तो वह दरियागंज की तरफ जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने इजराइली फेशियल रिकग्निशन तकनीक की मदद से उस आरोपी के चेहरे को मैच किया तो पता चला कि वह दरियागंज का रहने वाला अली मोहम्मद है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







