
4 मेट्रो स्टेशन, कई रास्ते बंद... गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में दो दिन प्रतिबंध, जानें बड़ी बातें
AajTak
Republic Day Parade Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस परेड के चलते दिल्ली में आज और कल कई सारे प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. इस दौरान कई सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं. आज सुबह से ही कई रास्ते बंद हो गए हैं. 4 मेट्रो स्टेशन भी कल कुछ देर के लिए बंद रहेंगे.
Republic Day Parade Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस परेड के चलते राजधानी दिल्ली में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं. इसका असर दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा. ये प्रतिबंध आज सुबह से ही शुरू हो गए हैं और कल दोपहर तक रहेंगे. इस दौरान कई रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी तो कई मेट्रो स्टेशन पर भी सर्विस पर असर पड़ेगा. गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली-एनसीआर में क्या-क्या प्रतिबंध हैं, जानते हैं...

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










