
4 मिनट में पाकिस्तान के अंदर अटैक, 25% चीन भी रेंज में... ब्रह्मोस-2 मिसाइल पर काम जल्द शुरू
AajTak
भारत-रूस ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल को मंजूरी देने के करीब हैं. 1500 किमी रेंज, रूसी इंजन-भारतीय सेंसर से बनेगी. पाकिस्तान पूरा, चीन का 20-25% इलाका कवर करेगी. जमीन-समुद्र-हवा से लॉन्च संभव. 2031 तक तैयार होगी. दुश्मन के डिफेंस चकमा देगी. भारत के डिटरेंस मजबूत करेगी.
भारत और रूस ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल को मंजूरी देने के करीब हैं. यह अगली पीढ़ी की मिसाइल है, जो रूसी प्रोपल्शन (इंजन तकनीक) और भारतीय सेंसर व इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW)-रोधी एवियोनिक्स (उड़ान नियंत्रण सिस्टम) का मिश्रण है. इसकी रेंज 1500 किलोमीटर है और यह जमीन, समुद्र व पनडुब्बी से लॉन्च की जा सकती है. लेकिन यह क्या है? कैसे काम करती है? इसके स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं? और सबसे महत्वपूर्ण – यह चीन और पाकिस्तान के कितने इलाके को कवर करेगी?
ब्रह्मोस-2 ब्रह्मोस का एडवांस वर्जन है, जो भारत-रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट है. ब्रह्मोस-1 सुपरसोनिक (ध्वनि से तेज) मिसाइल है, लेकिन ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक (ध्वनि से 5 गुना तेज) होगी. "हाइपरसोनिक" का मतलब है कि यह इतनी तेज उड़ेगी कि दुश्मन के रडार या मिसाइल डिफेंस सिस्टम इसे रोक ही नहीं पाएंगे.
यह भी पढ़ें: रेडिएशन रिस्क से चेर्नोबिल जैसा खतरा... पुतिन की नई मिसाइल ट्रंप के लिए क्यों बड़ी चुनौती है?
यह मिसाइल दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों – जैसे एयरबेस, बंदरगाह, कमांड सेंटर – पर सटीक हमला कर सकती है. रूस का इंजन इसे अनोखी स्पीड देगा, जबकि भारत के सेंसर (सीकर) लक्ष्य को बिल्कुल सही ढूंढेंगे. EW-रोधी एवियोनिक्स से यह दुश्मन की जैमिंग (सिग्नल बाधा) से बच जाएगी. 2031 तक इसे सेना में शामिल करने का लक्ष्य है.
यह भी पढ़ें: चीन की नई चाल... भारत से लगती सीमा पर बनाए मिसाइल छिपाने वाले बंकर
ब्रह्मोस-2 की 1500 किमी रेंज भारत के लिए गेम-चेंजर है. भारत के लॉन्च साइट्स (जैसे राजस्थान, असम, अंडमान द्वीप) से यह पड़ोसी देशों के बड़े हिस्से को निशाना बना सकती है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









