
4 दिन की मासूम का मर्डर: पोते की चाह रखने वाली दादी को बर्दाश्त नहीं हुई पोती, गला दबाकर ले ली नवजात की जान
AajTak
Crime News: बच्ची के जन्म को लेकर काजल काफी खुश थी, लेकिन काजल की सास प्रेमलता चौहान को बच्ची का जन्म मन ही मन खटकने लगा था, क्योंकि प्रेमलता चाहती थी कि उनकी बहू काजल पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दे. बेटे की जगह बेटी पैदा हो गई, तो वही बेटी प्रेमलता को अभिशाप लगने लगी.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पोते की चाह रखने वाली दादी ने अपनी चार दिन की मासूम पोती की गला दबाकर जान ले ली. एक हाथ से दिव्यांग नवजात पोती को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि जो दादी अपनी बाहों में लेकर उसे दुलार करने का नाटक कर रही है, वही दादी अपनी बाहों में उसकी कब्र बना देगी.
इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 23 मार्च को हुई, जब ग्वालियर के गोल पाड़ा इलाके में रहने वाली काजल चौहान को प्रसव पीड़ा होने पर कमला राजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. यहां काजल ने एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया, लेकिन यह बच्ची एक हाथ से दिव्यांग थी. बच्ची के जन्म को लेकर काजल काफी खुश थी, लेकिन काजल की सास प्रेमलता चौहान को बच्ची का जन्म मन ही मन खटकने लगा था, क्योंकि प्रेमलता चाहती थी कि उनकी बहू काजल पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दे. बेटे की जगह बेटी पैदा हो गई, तो वही बेटी प्रेमलता को अभिशाप लगने लगी.
काजल अपनी सास के रवैया को देखकर समझ गई कि उनकी सास बेटी के जन्म होने पर नाखुश है, इसलिए प्रसूता बहू ने अपनी बेटी को सास प्रेमलता से दूर ही रखा. इस दौरान काजल की मां उसकी बेटी को अस्पताल में संभालती रही, तभी अचानक काजल के चाचा की मौत की खबर आ गई. जिसके बाद काजल की मां अस्पताल से चली गई.
इसी का फायदा काजल की सास प्रेमलता ने उठाया. काजल के ना चाहने के बावजूद सास ने नवजात बच्ची को ले लिया. वह 26 मार्च की रात की बात थी, जब प्रेमलता चौहान ने अपनी चार दिन की पोती को कंबल में लपेटकर अपनी बाहों में समेट लिया और रात भर उसे अपने पास सुलाती रही. कम से कम काजल को तो ऐसा ही लग रहा था, लेकिन प्रेमलता के इरादे बहुत खतरनाक हो चुके थे और उसने मौका मिलते ही अपनी चार दिन की पोती का गला दबा दिया. पोती की जान जा चुकी थी, लेकिन प्रेमलता उसे गोदी से अलग नहीं कर रही थी.
जब काजल के मामा और मौसी अस्पताल पहुंचे, तो काजल ने अपनी बच्ची अपनी सास से वापस मांगी, लेकिन सास ने बच्ची को देने से इनकार कर दिया. इस पर से काजल को शंका हुई. काजल के मामा और मौसी ने प्रेमलता से जबरन बच्ची ली, तो बच्ची में कोई हरकत नहीं दिखाई दी. यह देखकर उन्हें शंका हुई और वे सीधा डॉक्टर के पास पहुंचे. जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
इस दौरान काजल की सास प्रेमलता मौके से निकल गई. काजल को अपनी सास पर शंका थी, इसलिए प्रसूता अपनी बच्ची के पोस्टमार्टम की बात पर पड़ गई. कंपू थाना पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई, लेकिन काजल के पति विकास चौहान काजल की इस बात का विरोध करने लगे. काजल ने अपने पति की एक नहीं सुनी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










