
38 पत्नियां, 89 बच्चे, देखें दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली की PHOTOS
AajTak
दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया कहे जाने वाले जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया.
दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके पीछे एक बड़ा परिवार रोता-बिलखता रह गया, जिसमें 38 पत्नियां, 89 बच्चों के अलावा उनकी पुत्रवधु और पोते-पोतियां शामिल हैं.(फोटो/Getty images) न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर जिओना चाना के निधन की जानकारी दी. सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव, परिवार के कारण राज्य में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गया था.' जिओना के निधन पर सीएम ने शोक संवेदना व्यक्त की. (फोटो/Reuters) Reuters के मुताबिक जिओना की पत्नियां, बच्चे और उनके सभी बच्चे एक ही इमारत के अलग-अलग कमरों में रहते हैं, लेकिन सभी का खाना एक ही रसोई में बनता है. पत्नियां बारी-बारी से खाना बनाती हैं, जबकि उनकी बेटियां घर की सफाई करती हैं. (फोटो/Reuters)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











