
'370 हटने के बाद बदले हुए कश्मीर को वो भी देख रहे हैं...', PoK विवाद पर बोले जयशंकर
AajTak
जयशंकर ने कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज, पीओके में हलचल काफी बढ़ गई है. इसका विश्लेषण करना जटिल है लेकिन यकीनन मुझे कोई संदेह नहीं है कि पीओके में रह रहा कोई भी शख्स जम्मू कश्मीर में रह रहे लोगों से अपने जीवन की तुलना कर रहा होगा. वे देखते होंगे कि जम्मू कश्मीर के लोग प्रगति कर रहे हैं.
इस समय पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) के हालात बहुत तनावपूर्ण बने हुए हैं. वहां लगातार बिजली और आटे सहित जरूरी सामानों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने पीओके को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
जयशंकर ने कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज, पीओके में हलचल काफी बढ़ गई है. इसका विश्लेषण करना जटिल है लेकिन यकीनन मुझे कोई संदेह नहीं है कि पीओके में रह रहा कोई भी शख्स जम्मू कश्मीर में रह रहे लोगों से अपने जीवन की तुलना कर रहा होगा. वे देखते होंगे कि जम्मू कश्मीर के लोग प्रगति कर रहे हैं. वे महसूस कर रहे होंगे कि उनके साथ बुरा व्यवहार हो रहा है, उनके साथ भेदभाव हो रहा है. वे कब्जे में जी रहे हैं.
जयशंकर ने कहा कि पीओके हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा. जब तक जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 नहीं हटाया गया था, तब तक पीओके को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं होती थी.
उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में पश्चिमी देशों ने हम पर दबाव बनाया, जिसके बाद संसद ने सर्वसम्मति से पीओके को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर दिया था. अब हम असल में आर्टिकल 370 से आगे बढ़े हैं और संविधान के इस अस्थाई प्रावधान को खत्म कर दिया है. आर्टिकल 370 एक अस्थाई प्रावधान है और इसे इतने लंब समय तक लागू नहीं रखना चाहिए था. यह एक तरह से अलगाववाद, हिंसा और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा था.
पीओके में क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में बढ़ती महंगाई को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से जरूरी चीजों के दाम बढ़ने और टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ पीओके में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारियों और वकीलों द्वारा गठित संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी ने राजधानी मुजफ्फराबाद तक मार्च किया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










