
370 हटने की दूसरी बरसी से ठीक पहले कश्मीर में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी समेत 3 घायल
AajTak
श्रीनगर के खानयार में एक राजनीतिक दल के नेता की पुलिस सुरक्षा पार्टी पर आतंकवादियों ने आतंकी हमला कर दिया. हमले के बाद पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir) से विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के 2 साल पूरे होने से पहले केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी श्रीनगर के खानयार (शहर) में आतंकवादियों द्वारा आतंकवादी हमला किया गया है. आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी समेत 3 नागरिक घायल हो गए हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










