
360 किलो विस्फोटक, तेज लाइट और एक चूक... इस वजह से कश्मीर के नौगामा थाने में हुआ भयंकर धमाका!
AajTak
नौगाम पुलिस स्टेशन में हुई भीषण दुर्घटना ने पूरे घाटी को दहला दिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि फोरेंसिक प्रक्रिया के दौरान हुई गंभीर त्रुटि थी. अल-फलाह यूनिवर्सिटी से बरामद विस्फोटकों की जांच के वक्त तेज प्रकाश ने बेहद संवेदनशील रसायनों की प्रतिक्रिया को ट्रिगर कर दिया. इसके बाद धमाका हो गया.
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बीते शुक्रवार रात 11.20 बजे हुए धमाके में अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है. इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि ये कोई आतंकी घटना नहीं, बल्कि फोरेंसिक जांच के दौरान हुई चूक थी. फोरेंसिक की टीम फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी से ज़ब्त की गई विस्फोटक सामाग्री की जांच कर रही थी.
इसमें एसिटोफेनोन, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे केमिकल थे. इनके मिश्रण की जांच के दौरान लाइट तेज की गई, जिसके बाद केमिकल रिएक्शन हुआ, जो तेज धमाके में बदल गया.
एसिटोफेनोन अपने आप में एक सामान्य औद्योगिक रसायन है. लेकिन यह एसीटोन पेरोक्साइड के निर्माण में एक महत्वपूर्ण प्रीकर्सर की तरह इस्तेमाल होता है. एसीटोन पेरोक्साइड दुनिया के सबसे खतरनाक, संवेदनशील और फ्रिक्शन-ट्रिगर्ड विस्फोटकों में से एक माना जाता है. सल्फ्यूरिक एसिड और अन्य रसायनों के धुएं ने इस अस्थिरता को और गहरा कर दिया.
इन कारकों ने मिलकर समय से पहले विस्फोट की भयावह स्थिति पैदा कर दी. अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर सहित कुल 360 किलो के रासायनिक जखीरे थाने में रखे गए थे.
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात और संयुक्त सचिव (कश्मीर) प्रशांत लोखंडे ने कहा कि ये एक हादसा था. उन्होंने कहा, "बरामदगी की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति के कारण एफएसएल टीम अत्यधिक सावधानी बरत रही थी. लेकिन दुर्भाग्य से नमूना प्रक्रिया के दौरान अचानक ये हादसा हो गया." इस जांच का नेतृत्व श्रीनगर के एसएसपी डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने किया.
यह हादसा उस व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की परतों से भी जुड़ा है जिसे श्रीनगर पुलिस ने अक्टूबर में पकड़ा था. इस मॉड्यूल का पर्दाफाश नौगाम में लगाए गए पोस्टरों के बाद हुआ.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










