
36 हजार बेड, 380 एम्बुलेंस रेडी... केजरीवाल बोले- घबराएं नहीं, कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी
AajTak
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर कोरोना फैलता हो तो हम उससे निपटने के लिए पूरी तैयार हैं. दिल्ली में रोजाना 2500 कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. अगर जरूरत पड़ी तो एक लाख टेस्ट रोजाना करने की क्षमता है. आठ हजार कोविड बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व हैं.
कोरोना को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. दिल्ली सरकार किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार हैं. दिल्ली में अभी तक BF.7 वैरिएंट का कोई केस सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि केंद्र के आदेश के मुताबिक, सभी मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जा रही है.
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर कोरोना फैलता हो तो हम उससे निपटने के लिए पूरी तैयार हैं. दिल्ली में रोजाना 2500 कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. अगर जरूरत पड़ी तो एक लाख टेस्ट रोजाना करने की क्षमता है. आठ हजार कोविड बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व हैं. इसके अलावा 36 हजार कोविड बेड रिजर्व करने की तैयारी है. पिछली कोविड लहर में करीब 25 हजार मरीज भर्ती हुए थे. हालांकि पिछली बार ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या थी.
इस बार ऑक्सीजन की भी व्यवस्था: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि हमने 928MT ऑक्सीजन स्टोर किया है. पिछली बार ऑक्सीजन सिलेंडर की भी समस्या थी, लेकिन इस बार 6000 सिलेंडर तैयार हैं. हमारे पास पिछली बार कोई टैंकर नहीं था, अब टैंकर के 15 ऑक्सीजन टैंकर तैयार हैं. दिल्ली में सभी लोग दोनों डोज के साथ वैक्सीनेटेड हैं. इस दौरान केजरीवाल ने अपील की है कि सभी लोग बूस्टर डोज लगवा लें. इस बार हमारे पास 380 एम्बुलेंस तैयार हैं. हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं.
सीएम केजरीवाल ने की थी मीटिंग
इससे पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की थी. इस बैठक में सीएम के अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और डीजी स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मुख्य सचिव व अन्य आला अधिकारी शामिल हुए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








