
36 साल पहले भारत ने जीता था 'मिनी वर्ल्ड कप', शास्त्री बने थे चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस
AajTak
क्रिकेट के दीवाने 10 मार्च 1985 का वह मंजर आज तक नहीं भूले हैं, जब सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर बेंसन एंड हेजेज वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती थी. इसे 'मिनी वर्ल्ड कप' भी कहा जाता है.
क्रिकेट के दीवाने 10 मार्च 1985 का वह मंजर आज तक नहीं भूले हैं, जब सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर बेंसन एंड हेजेज वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती थी. इसे 'मिनी वर्ल्ड कप' भी कहा जाता है. रवि शास्त्री को इस टूर्नामेंट में 'चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस' का खिताब और इनाम के तौर पर नई चमचमाती हुई ऑडी कार दी गई थी. जीत और इनाम की खुशी से सराबोर पूरी भारतीय टीम ने इस कार पर सवार होकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया था. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. अपने पहले ही मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. उसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भी पटखनी दी थी. भारत ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट का एक बड़ा उलटफेर कर दिया था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










