Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
35 एकड़ जमीन और 3 धर्मों का दावा... इजरायल-फिलिस्तीन जंग का वो विवाद जिसकी जद में आए लेबनान और ईरान

35 एकड़ जमीन और 3 धर्मों का दावा... इजरायल-फिलिस्तीन जंग का वो विवाद जिसकी जद में आए लेबनान और ईरान

AajTak
Friday, October 04, 2024 05:51:07 PM UTC

आप माने या ना मानें लेकिन सिर्फ 35 एकड़ जमीन के एक टुकड़े की वजह से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच बरसों से ये जंग जारी है. येरुशलम में वो 35 एकड़ जमीन के टुकड़े पर एक ऐसी जगह है, जिसका ताल्लुक तीन-तीन धर्मों से है.

हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद पूरी दुनिया की निगाहें अब इजरायल और फिलिस्तीन पर लगी हैं. क्या इजरायल अब लेबनान पर जमीनी हमला करेगा? क्या ईरान इजरायल पर पलट वार करेगा? और क्या इस बीच सारी दुनिया दो हिस्सों में बंट जाएगी? दरअसल, ये मसला ही कुछ ऐसा है कि इसे सुलझाना आसान नहीं है. क्योंकि इस मसले की जड़ में 35 एकड़ जमीन का एक टुकड़ा है.

35 एकड़ जमीन के लिए जंग ये पूरी दुनिया कुल 95 अरब 29 करोड़ 60 लाख एकड़ जमीन पर बसी है. जिस पर दुनिया भर के लगभग 8 अरब इंसान बसते हैं. इस 95 अरब 29 करोड़ 60 लाख एकड़ जमीन में से सिर्फ 35 एकड़ जमीन का एक ऐसा टुकड़ा है, जिसके लिए बरसों से जंग लड़ी जा रही है. जिस जंग में हजारों जानें जा चुकी हैं. लेकिन आज भी दुनिया की कुल 95 अरब 29 करोड़ 60 लाख एकड़ जमीन में से इस 35 एकड़ जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया. हमास का हमला और उसके जवाब में इजरायल की जोरदार बमबारी. जी हां, आप माने या ना मानें लेकिन सिर्फ 35 एकड़ जमीन के एक टुकड़े की वजह से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच बरसों से ये जंग जारी है. 

संयुक्त राष्ट्र के अधीन है पूरी जगह इस जंग को समझने के लिए पहले 35 एकड़ इस जमीन की पूरी सच्चाई को समझना जरूरी है. येरुशलम में 35 एकड़ जमीन के टुकड़े पर एक ऐसी जगह है, जिसका ताल्लुक तीन-तीन धर्मों से है. इस जगह को यहूदी हर-हवाइयत या फिर टेंपल माउंट कहते हैं. जबकि मुस्लिम इसे हरम-अल-शरीफ बुलाते हैं. कभी इस जगह पर फिलिस्तीन का कब्जा हुआ करता था. बाद में इजरायल ने इसे अपने कब्जे में लिया. लेकिन इसके बावजूद आज की सच्चाई ये है कि 35 एकड़ जमीन पर बसे टेंपल माउंट या हरम अल शरीफ ना तो इजरायल के कब्जे में है और ना ही फिलिस्तीन के. बल्कि ये पूरी जगह संयुक्त राष्ट्र के अधीन है. 

761 सालों तक था मुस्लिम पक्ष का कब्जा 35 एकड़ जमीन का ये वो टुकड़ा है, जिस पर सैकड़ों साल पहले ईसाइयों का कब्जा हुआ करता था. लेकिन 1187 में यहां मुसलमानों का कब्जा हुआ और तब से लेकर 1948 तक मुसलमानों का ही कब्जा था. लेकिन फिर 1948 में इजरायल का जन्म हुआ और उसके बाद से ही जमीन के इस टुकड़े को लेकर जब-तब झगड़ा शुरू हो गया. आईए जान लेते हैं कि आखिर 35 एकड़ जमीन के इस टुकड़े पर ऐसा क्या है, जिसके लिए सदियों से यहूदी, ईसाई और मुस्लिम लड़ते रहे हैं. 

मुस्लिमों का दावा मुस्लिम मान्यताओं के मुताबिक मक्का और मदीना के बाद हरम-अल-शरीफ उनके लिए तीसरी सबसे पाक जगह है. मुस्लिम धर्म ग्रंथ कुरान के मुताबिक आखिरी पैगंबर मोहम्मद मक्का से उड़ते हुए घोड़े पर सवार होकर हरम अल शरीफ पहुंचे थे. और यहीं से वो जन्नत गए. इसी मान्यता के मुताबिक तब येरुशलम में मौजूद उसी हरम अल शरीफ पर एक मजसिद बनी थी. जिसका नाम अल अक्सा मस्जिद है. मान्यता है कि ये मस्जिद ठीक उसी जगह पर बनी है, जहां येरुशलम पहुंचने के बाद पैगंबर मोहम्मद ने अपने पांव रखे थे. अल अक्सा मस्जिद के करीब ही एक सुनहरे गुंबद वाली इमारत है. इसे डोम ऑफ द रॉक कहा जाता है. मुस्लिम मान्यता के मुताबिक ये वही जगह है, जहां से पैगंबर मोहम्मद जन्नत गए थे. जाहिर है इसी वजह से अल अक्सा मस्जिद और डोम ऑफ द रॉक मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र जगह है. इसीलिए वो इस जगह पर अपना दावा ठोंकते हैं.

यहूदियों का दावा यहूदियों की मान्यता है येरुशलम में 35 एकड़ की उसी जमीन पर उनका टेंपल माउंट है. यानी वो जगह जहां उनके ईश्वर ने मिट्टी रखी थी. जिससे आदम का जन्म हुआ था. यहूदियों की मान्यता है कि ये वही जगह है, जहां अब्राहम से खुदा ने कुर्बानी मांगी थी. अब्राहम के दो बेटे थे. एक इस्माइल और दूसरा इसहाक. अब्राहम ने खुदा की राय में इसहाक को कुर्बान करने का फैसला किया. लेकिन यहूदी मान्यताओं के मुताबिक तभी फरिश्ते ने इसहाक की जगह एक भेड़ को रख दिया था. जिस जगह पर ये घटना हुई, उसका नाम टेंपल माउंट है. यहूदियों के धार्मिक ग्रंथ हिबू बाइबल में इसका जिक्र है. बाद में इसहाक को एक बेटा हुआ. जिसका नाम जैकब था. जैकब का एक और नाम था इसरायल. इसहाक के बेटे इसरायल के बाद में 12 बेटे हुए. उनके नाम थे टुवेल्व ट्राइब्स ऑफ इजरायल. यहूदियों की मान्यता के मुताबिक, इन्हीं कबीलों की पीढ़ियों ने आगे चल कर यहूदी देश बनाया. शुरुआत में उसका नाम लैंड ऑफ इजरायल रखा. 1948 में इजरायल की दावेदारी का आधार यही लैंड ऑफ इजरायल बना. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ममता को अधीर रंजन का चैलेंज? पुरानी अदावत से बंगाल में कांग्रेस का नया खेला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति जो भी हो, भूमिका क्या होगी, सवाल उठ रहे हैं. बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है, जबकि कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है - पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की रणनीति दिल्ली और बिहार चुनाव से कितना अलग होगी?

जब जल रहा था शहर, तब इस लेडी IPS ने संभाली थी कमान, अब गुना जिले की पुलिस कप्तान

एसपी अंकित सोनी की जगह 2017 बैच की जांबाज IPS अफसर हितिका वासल को गुना जिले की कमान सौंपी गई है. अपनी बेदाग छवि और 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर हितिका वासल अब गुना की पहली महिला पुलिस अधीक्षक (SP) हैं.

ओवैसी-हुमायूं के गठबंधन से बदलेगा बंगाल चुनाव का समीकरण! क्या TMC की बढ़ेगी टेंशन?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे मुस्लिम वोट बैंक का समीकरण और दिलचस्प हो गया है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर साकेत कोर्ट का शिकंजा, डिस्चार्ज आरोपियों को पेश होने के आदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक केस में बड़ा कानूनी मोड़ आया है. साकेत कोर्ट ने पहले डिस्चार्ज किए गए आरोपियों को फिर नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया है. पुलिस की अपील के बाद केस में नई जान आ गई है. इस गैंग के नेटवर्क पर एक बार फिर शिकंजा कसता दिख रहा है.

तेल, गैस, खाद जैसे 10 बड़े संकट पर पीएम मोदी ने बताया भारत का प्लान

पश्चिम एशिया में जारी जंग के प्रभाव से भारत में ऊर्जा, खाद्यान्न और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारत के पास पर्याप्त तेल, गैस, कोयला और खाद्यान्न भंडार हैं और देश संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमला का फैसला 5 दिन के लिए टाल दिया है. वहीं, वेस्ट एशिया में युद्ध का असर भारतीय शेयर मार्केट में दिखा, सोमवार को दोनों इंडेक्स रेड जोन में बंद हुए.

‘हर साल लाठीचार्ज और FIR’, रामनवमी पर मुझे फिर फंसा सकती है पुलिस: टी राजा सिंह

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

ईरान के लिए एकजुट हुए जम्मू-कश्मीर के लोग, गहने और नकद कर रहे दान

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

PM Modi Speech on West Asia War: देश पर मंडरा रहे तेल और LPG संकट पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत में बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, फर्टीलाइजर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आता है, सरकार का प्रयास है कि पेट्रोल और एलपीजी की कमी ना हो. देश अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत आयात करता है.'

पाखंडी बाबा का 'पापलोक': 100 अश्लील वीडियो, 6 साल तक रेप और गर्भपात का खौफनाक खेल!

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

IRS समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी सफाई, शाहरुख खान से रिश्वत मांगने का आरोप गलत, CBI जांच पर उठे सवाल

अब विवादित IRS अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में शाहरुख खान से रिश्वत मांगने के आरोपों को खारिज कर दिया है. CBI की जांच में देरी होने पर हाई कोर्ट ने भी सवाल उठाए हैं. आखिर क्यों उलझा है ये मामला? जानिए पूरी कहानी.

'तुम पिछले जन्म की अप्सरा...' खुद को 'अवतारी पुरुष' बताकर ढोंगी अशोक खरात ने किया रेप

नासिक के कथित ‘गॉडमैन’ अशोक खरात पर एक और महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि धार्मिक अनुष्ठानों और भविष्यवाणी के बहाने उसने उसका शोषण किया, नशीला पदार्थ देकर संबंध बनाए और गर्भपात तक कराया. आरोपी ने उसे डराकर लंबे समय तक चुप भी रखा.

वेस्ट एशिया युद्ध से पैदा संकट से निपटने के लिए सरकार ने क्या-क्या किया? PM मोदी ने संसद में बताया

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री ने लोकसभा को संबोधित किया. इस बीच उन्होंने कहा युद्ध के बाद से ही हॉर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आना जाना बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है. इसके बावजूद हमारी सरकार का प्रयास रहा है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई बहुत ज्यादा प्रभावित न हो.

36 घंटे में अपने ही अल्टीमेटम से क्यों पलटे डोनाल्ड ट्रंप? देखें खबरदार

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

Exclusive: उत्तर बंगाल का किला कैसे फतह करेगी BJP, चुनाव में नई 'रणनीति' तैयार

Bengal Assembly Elections: चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर बंगाल एक बार फिर राजनीतिक रणभूमि बनता दिख रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने इस क्षेत्र में जीत के लिए जोर-शोर से लगी हुई है. इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश के कई बड़े नेता ठोस रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं.

CAPF बिल से किसे फायदा और किसका नुकसान? जानें संसद में क्यों नहीं हो सका पेश

राज्यसभा में आज केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक (CAPF Bill) को लेकर भारी हंगामा हुआ. सरकार इस बिल को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार थी और यह सदन की कार्यसूची में भी शामिल था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण सरकार को इसे पेश करने का निर्णय फिलहाल टालना पड़ा.

कैमरा, एक्शन और टूरिज्म: फिल्म शूटिंग का नया हब बनी दिल्ली, टूटा विदेशी पर्यटकों का रिकॉर्ड!

राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन और फिल्म शूटिंग की संख्या में तेजी देखी गई है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, साल 2024 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 32,24,675 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो देश में सबसे ज्यादा है. इसके साथ फिल्म शूटिंग के लिए आवेदन भी बड़ी संख्या में आए हैं.

ग्राउंड रिपोर्ट: सोशल मीडिया की अफवाह ने मचा दिया हंगामा! पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी-लंबी लाइनें... ऑफिस-घर छोड़ लोग दौड़े Petrol-Diesel भरवाने

Ground Report: गुजरात में पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. लोग घंटों लाइन में खड़े रहे और सरकार की सफाई के बावजूद पेट्रोल-डीजल भरवाते रहे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी

प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

गुना कैश कांड में नया मोड़, ट्रेनी IPS के सामने पुलिसकर्मियों ने खुद को बताया बेगुनाह, कारोबारी बोला- मुझे कोई शिकायत नहीं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

कार्ड बंट गए, हलवाई बुक, पर दूल्हा सरहद पार फंसा... कतर में फंसे बिहार के रिजवान की 30 मार्च को है शादी, 3 बार फ्लाइट कैंसिल

गया जिले का खंडेल गांव इन दिनों एक अजीब-सी कशमकश और दुआओं के दौर से गुजर रहा है. एक तरफ घर में शहनाइयां बजने की तैयारी है, 500 कार्ड बंट चुके हैं और बावर्ची से लेकर होटल तक बुक हैं. वहीं दूसरी तरफ, जिसका निकाह होना है, वह दूल्हा रिजवान हजारों मील दूर कतर में युद्ध के हालातों के बीच फंसा हुआ है.

शंखनाद: देश पर मंडरा रहे गैस-तेल संकट को लेकर क्या बोले PM मोदी?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

Crime Katha: लूटपाट का ड्रामा, हत्या की साजिश... 21 साल के प्रेमी संग मिलकर किया सास का मर्डर, दहला देगी इनसाइड स्टोरी

जुर्म की दुनिया से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो इंसान को अंदर तक खौफजदा कर देती हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज कत्ल का मामला नवाबों के शहर लखनऊ से सामने आया है. जहां एक बहु ने अपने कमउम्र आशिक के साथ मिलकर एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि अब हरफ उसका चर्चा हो रहा है. पढ़ें पूरी कहानी.

वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया कॉर्पोरेट लॉज संशोधन विधेयक, JPC को भेजा गया

कॉर्पोरेट लॉज (अमेंडमेंट) बिल सोमवार को लोकसभा में पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे जेपीसी को भेजना का प्रस्ताव रखा. विपक्षी सांसदों ने इस बिल का विरोध किया.

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन, J&K में 9 ठिकानों पर रेड... कई डिजिटल साक्ष्य जब्त

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में छापेमारी कर अहम डिजिटल सबूत जुटाए हैं. एजेंसी इस हमले के पीछे छिपे बड़े आतंकी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us