
'33 पीड़ित परिवारों को 2.01 करोड़ रुपये का दिया मुआवजा', NDLS पर भगदड़ से जुड़े सवाल पर रेल मंत्री का जवाब
AajTak
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए कहा, '15 फरवरी की शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.50 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है.'
15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मारे गए या घायल हुए 33 परिवार को कुल 2.01 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है. सरकार ने ये बात बुधवार के लोकसभा में एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए कहा, '15 फरवरी की शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.50 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है.'
दरअसल, यह भगदड़ 15 फरवरी की शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई जब प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. संसद में अपने जवाब में वैष्णव ने मृतकों और घायलों की संख्या नहीं बताई, लेकिन घटना के बाद अधिकारियों ने कहा था कि भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए.
मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश: मंत्री
वैष्णव ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. महाकुंभ मेले के दौरान भगदड़ और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से संबंधित सदस्यों के अन्य सवालों के जवाब में रेल मंत्री ने विस्तृत जवाब दिया.
उन्होंने लाइनों के दोहरीकरण, सड़क के नीचे और ऊपर पुलों के निर्माण आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा,'प्रयागराज क्षेत्र में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के बुनियादी ढांचे में सुधार/वृद्धि/क्षमता वृद्धि के कार्य पूरे हो चुके हैं.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











