
32 साल से नहीं नहाए हैं 'छोटू बाबा', महाकुंभ मेला में बने आकर्षण का केंद्र
AajTak
प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला में दूर-दराज के इलाकों से साधु-संत पहुंचने लगे हैं. इनमें से कई अपने अलग अंदाज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. ऐसे ही एक हैं छोटू बाबा.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 2025 में असम के कामाख्या पीठ से आए 57 वर्षीय गंगापुरी महाराज, जिन्हें छोटू बाबा भी कहा जाता है. श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. सिर्फ 3 फीट 8 इंच कद वाले छोटे बाबा ने 32 साल से नहीं नहाने का दावा कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
संगम किनारे छोटू बाबा ने भी अपना कैंप लगा लिया है. अभी पूरे मेले के दौरान वो यहां रहने वाले हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु उनसे मिलते हैं, बातचीत करते हैं और आशीर्वाद लेकर चले जाते हैं. छोटू बाबा का अलग अंदाज मेले में चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने अपने बारे में काफी कुछ बताया.
32 साल से नहीं नहाने का कारण गंगापुरी महाराज ने अपने इस असामान्य निर्णय के पीछे की एक बड़ी वजह बताई. उन्होंने कहा कि मैंने 32 साल से स्नान नहीं किया है क्योंकि मेरी एक इच्छा है जो अब तक पूरी नहीं हुई. मैं गंगा में स्नान नहीं करूंगा. हालांकि, उन्होंने महाकुंभ मेले में शामिल होने पर खुशी जताई और कहा कि यहां आकर मुझे खुशी है. आप सभी यहां हैं, यह देखकर भी मैं खुश हूं.
श्रद्धालुओं का महाकुंभ में सैलाब हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेला एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जो इस बार 26 फरवरी तक चलेगा. इसमें 14 जनवरी, 29 जनवरी और 3 फरवरी को मुख्य स्नान तिथियां निर्धारित की गई हैं. लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं.
महाकुंभ मेला: आस्था और आधुनिकता का संगम महाकुंभ मेला 2025 न केवल आस्था और अध्यात्म का संगम है, बल्कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग के जरिए श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित अनुभव प्रदान करने का प्रयास है. प्रशासन ने मेले को सफल और यादगार बनाने के लिए हर संभव उपाय किए हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









