
32 लाख रुपये में बिका दुल्हन के नाम खत! 200 सालों से परिवार ने छुपा रखा था
AajTak
हाल में अमेरिका में एक दुल्हन के नाम लिखा गया एक खत 32 लाख रुपये में बिका है. दरअसल ये खत अपने आप में काफी ऐतिहासिक है और इस एक परिवार ने 200 सालों से गुप्त रखा हुआ था.
अमेरिका के एक रैब कलेक्शन हाउस ने हाल में एक दुल्हन के नाम लिखे गए पत्र को 32 लाख रुपये में नीलाम किया है. यह प्यारा पत्र अमेरिका के संस्थापकों में से एक और देश के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स द्वारा लिखित और हस्ताक्षरित था. दरअसल दुल्हन के परिवार के इस राष्ट्रपति के साथ काफी अच्छे रिश्ते थे.
200 सालों से परिवार ने छुपा रखा था
इसे पिछले 200 सालों से पारिवार में गुप्त रूप से रखा गया था, और इसके बारे में परिवार से बाहर किसी को जानकारी भी नहीं थी. 14 दिसंबर, 1824 के इस पत्र में जॉन ने अपनी पड़ोसी एलेन मारिया ब्रैकेट को लिखा कि वह दूल्हा और दुल्हन के इस नए साथ से खुश हैं. जॉन एडम्स, उनके करीबी दोस्त जज पीटर और मिस रॉबिन्सन नाम की एक महिला इस शादी में दूल्हे की तरफ से थे. पत्र में उन्होंने कहा कि वह जीवन भर इस जोड़ी को प्यार और सम्मान देंगे. आखिर में उन्होंने खुद को उसके सच्चे दोस्त के रूप में बताकर दस्तखत किए हुए थे. उन्होंने यह पत्र अपने अंतिम दिनों में, बोस्टन के पास अपने घर, पीस फील्ड में रहते हुए लिखा था. एलेन मारिया ब्रैकेट एक स्थानीय परिवार से थीं और जब उन्होंने थॉमस रॉबिन्सन से शादी की तब वह 19 साल की थीं. पत्र के अनुसार, मिस रॉबिन्सन दूल्हे की बहन थी.
सबसे ऐतिहासिक थे पूर्व राष्ट्रपति के हस्ताक्षर
इस पत्र को युवा जोड़े के चमड़े से बंधे गिफ्ट एल्बम, थॉमस और एलेन में रखा गया था. पूर्व राष्ट्रपति के हस्ताक्षर, उस ऐतिहासिक काल की यादगार चीजों में से सबसे अनमोल है जिसके चलते इसे इतनी अधिक कीमत (32 लाख रुपये) पर नीलाम किया गया.
किसने खरीदा इतना महंगा खत

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











