
311 दिन से बगीचे में दफन लाश, पत्नी के अवैध संबंध और बार-बार मां की गुहार... ऐसे हुआ सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा
AajTak
कानपुर में एक मामी अपने नौजवान भांजे से दिल लगा बैठी. इस अवैध संबंध का नतीजा एक खौफनाक वारदात के तौर पर सामने आया. जिसमें मामी ने भांजे की मोहब्बत में पागल होकर अपने पति को ही बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया. कत्ल और नाजायज़ रिश्ते की ये कहानी दिल दहला देगी.
कभी-कभी सबसे खतरनाक साजिशें बंद कमरों और अवैध रिश्तों की आड़ में पनपती हैं. ऐसा ही एक खौफनाक वारदात यूपी के कानपुर जिले से सामने आई है. जहां एक छोटे से गांव में खामोश के साथ एक साजिश बुनी गई. जिसमें प्यार और धोखे का खेल खूनी वारदात में बदल गया. एक शादीशुदा औरत जो अपने भांजे के प्यार में इतना गिर गई कि उसने अपने बेगुनाह पति को मौत की आगोश में पहुंचा दिया. यही नहीं, उसकी लाश पर नमक डालकर मिट्टी दफ्न कर दिया. उसे यकीन था कि उसके गुनाह का सच कभी बाहर नहीं आएगा. लेकिन 311 दिन बाद, वही सच मिट्टी की तह चीरकर बाहर आ गया. और फिर खुला वो राज, जिसे सुनकर पूरा इलाका सन्न रह गया.
अवैध रिश्ते की खातिर जुर्म ये खूनी कहानी है कानपुर के सचेंडी इलाके की. जिसने सबको हैरान कर दिया. वहां एक औरत ने अपने पति के साथ ऐसा विश्वासघात किया कि सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. शादीशुदा औरत अपने ही भांजे के प्यार में अंधी हो गई और इस रिश्ते को बचाने के लिए उसने सबसे बड़ा पाप कर डाला- पति की हत्या. और फिर लाश को मिट्टी और नमक में दबाकर इस जुर्म की कहानी को हमेशा के लिए गुम कर देने की साजिश रची.
बच्चों से लगातार झूठ बोलती रही कातिल पत्नी लक्ष्मी नाम की उस औरत से जब उसके बच्चे मासूमियत से पूछते- “मां, पापा कहां गए?” तो हर बार उन्हें एक ही जवाब सुनने को मिलता- “तुम्हारे पापा गुजरात काम पर गए हैं.” लेकिन इस झूठ के पीछे एक बड़ा राज दबा था. 311 दिन तक वो सच जमीन के नीचे पड़ा रहा, और ऊपर घर में वो औरत झूठ का पहाड़ खड़ा करती रही. आखिरकार एक दिन वह सच बाहर आया, जब एक बुज़ुर्ग मां ने हार न मानते हुए पुलिस को सच की तह तक पहुंचा ही दिया.
अवैध रिश्ते के चलते रची साजिश कानपुर जिले के लालपुर गांव की लक्ष्मी का भांजा अमित अक्सर उनके घर आता-जाता था. पहले मामी और भांजे वाली रिश्तेदारी थी, फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता बदलने लगा. और इस बदलते रिश्ते ने सारी हदें पार कर दी. लक्ष्मी और अमित के बीच ऐसा अवैध संबंध बना, जिसने समाज और परिवार दोनों को कलंकित कर दिया. इस अवैध रिश्ते और प्यार ने उन दोनों को अंधा कर दिया और उन्होंने मिलकर लक्ष्मी के पति शिवबीर सिंह को रास्ते से हटाने की ठान ली.
दिवाली की रात पति का मर्डर 30 अक्टूबर 2024, छोटी दिवाली की रात थी. जब पूरा देश दीपों से जगमगा रहा था और यमराज की पूजा कर रहा था. ठीक उसी वक्त लक्ष्मी ने अपने ही घर में मौत का दीपक जला दिया. उसने अपने पति को चाय में नशीली दवा पिलाई. जैसे ही उसका पति शिवबीर बेसुध हुआ, अमित और लक्ष्मी ने मिलकर लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए. नतीजा ये हुआ कि कुछ ही पलों में शिवबीर की सांसें थम चुकी थीं. उसका जिस्म ठंड़ा पड़ चुका था. अब वो इस दुनिया में नहीं था. उसका कत्ल करने के बाद अमित और लक्ष्मी चैन से नहीं बैठे. क्योंकि अब बारी थी लाश को ठिकाने लगाने की.
आधी रात को जमीन में दफन की लाश शिवबीर की हत्या के बाद दोनों ने घर के पास बगीचे में ही एक गहरा गड्ढा खोदा. हर तरफ रोशनी तो थी, लेकिन आधी रात का सन्नाटा पसर चुका था. हालात और खून से सनी लाश... सब मिलकर खौफ का मंजर बना रहे थे. दोनों लाश लेकर वहां पहुंचे और फिर लाश को उस गड्ढे में डालकर उस पर 12 किलो नमक डाल दिया, ताकि शिवबीर की लाश जल्दी सड़-गल जाए और ये खूनी राज हमेशा के लिए दफन रह जाए. फिर उन दोनों मिट्टी डालकर उस गड्ढे को पाट दिया, जैसे वहां कुछ हुआ ही न हो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










