
31 में 20 सीटों पर बदले चेहरे, सिसोदिया-राखी बिड़लान की सीट बदली... AAP की लिस्ट की बड़ी बातें
AajTak
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में 14 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं. AAP ने मनीष सिसोदिया और राखी बिडलान की सीट भी बदल दी है. जहां मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं उनकी सीट पर अवध ओझा को उतारा गया है, जबकि राखी बिड़लान की मंगोलपुरी की जगह इस बार मादीपुर से चुनाव लड़ेंगी.
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अबतक 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. AAP ने 31 में से 20 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं या फिर नए चेहरों को उतारा है. जिन विधायकों का टिकट बदला गया है उनमें पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिडलान का नाम भी शामिल है.
AAP ने मनीष सिसोदिया की सीट बदलकर उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया है. जबकि उनकी सीट पटपड़गंज से शिक्षाविद् अवध ओझा को उतारा गया है. वहीं जंगपुरा के विधायक प्रवीण देशमुख का टिकट काटा गया है. इसके अलावा विधानसभा में डिप्टी स्पीकर राखी बिडलान की सीट बदलकर उन्हें मादीपुर से उतारा गया है.
दिलीप पांडेय की जगह बिट्टू को टिकट
तिमारपुर सीट से विधायक दिलीप पांडेय दिल्ली विधानसभा में AAP के चीफ व्हिप हैं. उनका टिकट काटकर सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को टिकट दिया गया है. तिमारपुर से दो बार विधायक रह चुके बिट्टू को हाल ही में बीजेपी से AAP में शामिल कराया गया है. आम आदमी पार्टी में ये सुरेंद्र बिट्टू की दूसरी पारी है.
प्रकाश जारवाल का टिकट कटा, रामनिवास गोयल ले चुके संन्यास
देवली से प्रकाश जारवाल का टिकट काटा गया है, उनकी जगह प्रेम कुमार चौहान को दिया गया है. त्रिलोकपुरी से रोहित मेहरोलिया का टिकट कटा है, उनकी जगह अंजना पारछा को मिला है. कृष्णा नगर से एसके बग्गा की जगह उनके बेटे विकास बग्गा को पार्टी ने उतारा है. शाहदरा से AAP विधायक और विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया है. उनकी जगह हाल ही में पार्टी में शामिल कराए गए पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया गया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







