
30000 करोड़ की लागत, 160 Km/h स्पीड, हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, RapidX पर 15 सवालों के जवाब
AajTak
अभी रैपिडएक्स ट्रेन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो तक चलेगी. रैपिडएक्स ट्रेन में 20 रुपये से 100 रुपये तक किराया होगा. आम लोग 21 अक्टूबर से इस ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे.
आज देश को पहली रैपिडएक्स (RapidX) ट्रेन मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11.15 बजे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे पहले हिस्से का आज उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे RapidX ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रैपिडएक्स को 'नमो भारत' नाम दिया गया है. ट्रेन 21 अक्टूबर यानी शनिवार से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी. आईए जानते हैं 'नमो भारत' के किराए, रूट, समय और स्पीड से लेकर लागत तक सभी सवालों के जवाब...
1- क्या है RapidX ट्रेन?
- देश में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना लाई गई है. RRTS एक नई रेल-आधारित, सैमी हाई स्पीड, हाई फ्रीक्वैन्सी वाली कम्यूटर ट्रांजिट प्रणाली है. यह दिल्ली एनसीआर के लोगों को क्षेत्र में निर्बाध रूप से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगा.
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुल आठ RRTS कॉरिडोर की पहचान की गई है, जिनमें से तीन कॉरिडोर को चरण- I में तैयार किया जाना है. जिसमें दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ कॉरिडोर, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर, और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर शामिल है.
2- कहां से कहां तक चलेगी RapidX?
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 82 किमी लंबा है. यह गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर से गुजरते हुए 1 घंटे से कम समय में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा. हालांकि, अभी पीएम मोदी इस फेज में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर तक के कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










