
300 Kg के सांभर को तालाब के गहरे पानी से जबड़े में फंसाकर खींच लाया बाहर, टाइगर के शिकार का Video
AajTak
Tiger hunted Sambar deer: वीडियो में दिख रहा टाइगर का नाम रुद्रा है. जो 4 साल का मेल युवा टाइगर है. वह कैट नाम की बाघिन से जन्मा था. वह चूरना में मालनी नदी के आसपास अधिकांश दिखाई देता है.
MP News: नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) से एक बार फिर टाइगर का रोमांचित करने वाला एक वीडियो सामने आया है. जिसमें टाइगर एक सांभर का शिकार करने तालाब में कूदा और गहरे पानी से सांभर को जबड़े में दबाकर बाहर लाया और फिर जमीन पर घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया.
तकरीबन 300 किलो के सांभर को तालाब से बाहर लेकर आने के नजारे को जंगल सफारी करने गए पर्यटकों ने देखा. उन्होंने इस रोमांचित नजारे को कैमरे में कैद कर लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें Video:-
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एसडीओ विनोद वर्मा ने बताया चूरना क्षेत्र से रुद्रा टाइगर का तालाब के गहरे पानी में कूदकर सांभर को खींचकर बाहर लाने का वीडियो सामने आया. जो चूरना जोन के भीमकुंड के पास तालाब का है. जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया.
एसडीओ ने बताया कि वीडियो में दिख रहा टाइगर का नाम रुद्रा है. जो 4 साल का मेल युवा टाइगर है. वह कैट नाम की बाघिन से जन्मा था. वह चूरना में मालनी नदी के आसपास अधिकांश दिखाई देता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










