
300 यूनिट फ्री बिजली, लाडली बहन स्कीम, साफ पानी और मंदिरों-गुरुद्वारों को सौगात... दिल्ली में BJP कर सकती है ये वादे
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दिल्ली वालों के लिए 300 यूनिट तक बिजली फ्री करने का ऐलान कर सकती है. इसके साथ ही पार्टी मंदिरों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थानों पर 500 यूनिट तक बिजली फ्री करने की भी योजना बना रही है.
दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमर कस ली है. खबर है कि बीजेपी दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त बिजली का ऐलान कर सकती है.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दिल्ली वालों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का ऐलान कर सकती है. इसके साथ ही पार्टी मंदिरों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थानों पर 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की भी योजना बना रही है.
बीजेपी लाडली बहन योजना की तरह ही महिलाओं के लिए विशेष योजना का भी ऐलान कर सकती है. पाइपलाइन से मुफ्त साफ पानी देने का भी पार्टी वादा कर सकती है.
AAP ने चुनावी वादों की लगा दी है झड़ी
चुनावी मौसम में पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए इस तरह की ऐलान बढ़-चढ़कर कर रही हैं. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी लगभग महीनेभर से चुनावी वादे और घोषणाएं कर रही है. पार्टी ने महिलाओं से लेकर बुजुर्ग, ऑटो ड्राइवर और पुजारी-ग्रंथी तक को साधने के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है.
इमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी स्कीम से लेकर महिलाओं को चुनाव में जीतने पर 2100 रुपये से लेकर ऑटोवालों के लिए दस लाख रुपये का बीमा, पुजारियों और ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये के वेतन का वादा शामिल हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










