
30 की उम्र में बेटा बना महापौर, मां करती हैं आंगनवाड़ी में काम और पिता हैं गरीब किसान
AajTak
MP Nagar Nigam Election Results: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस की 18 साल बाद वापसी हुई है. आंगनवाड़ी में काम करने वाली मां और किसान पिता के बेटे विक्रम आहाके (Vikram Ahakey) ने इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है.
MP Nagar Nigam Election Results: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना रविवार को हुई. कुल 11 नगर निगमों के महापौर पदों में से 7 पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है. लेकिन छिंदवाड़ा महापौर पद का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम आहाके सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. इसकी वजह यह है कि गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले विक्रम महज 30 साल की उम्र में ही शहर के प्रथम नागरिक बन गए हैं.
विक्रम आहाके छिंदवाड़ा जिले के राजाखोह गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता नरेश आहाके किसान हैं और मां निर्मला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं. विक्रम महज 30 साल की उम्र के छिंदवाड़ा के पहले महापौर होंगे. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विक्रम ने ग्रेजुएशन किया है और खेती-किसानी उनका मुख्य पेशा रहा है. अब तक विक्रम आहाके कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे.
दरअसल, छिंदवाड़ा को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ कहा जाता है और एक लंबे अंतराल के बाद छिंदवाड़ा महापौर पद पर कांग्रेस ने एक बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस की यह 18 साल बाद जीत हुई है. इस चुनाव में कांग्रेस के विक्रम आहाके ने भाजपा प्रत्याशी अंनत धुर्वे को विक्रम ने 3786 मतों से मात दी है. जहां विक्रम को 64363 मत प्राप्त हुए, तो वहीं 60577 वोट अनंत धुर्वे को मिले. छिंदवाड़ा में कुल मतों की संख्या 130907 रही.
नहीं चल पाया शिवराज का जादू
छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने महापौर पद के साथ-साथ वार्ड पार्षद के 30 पदों पर भी जीत दर्ज की है. वहीं, भाजपा की बात की जाए तो महापौर प्रत्याशी अंनत धुर्वे ने निगम सहायक आयुक्त पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था. भाजपा ने कमलनाथ के गढ़ में हरसंभव प्रयास किया. प्रयास भी ऐसा कि शिवराज सिंह चौहान खुद दो बार अपने प्रत्याशी के समर्थन में उतरे, लेकिन शहर की जनता ने सामान्य नेता पर भरोसा जताया. 18 साल के वनवास खत्म: विक्रम
विजयी कांग्रेस प्रत्याशी का विक्रम आहाके का कहना है कि यह जीत छिंदवाड़ा की जनता की जीत है. कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी के नाम पर विश्वास जताया है. मैं छिंदवाड़ा की समस्त जनता का ह्रदय आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने कांग्रेस के 18 साल के वनवास को जीत में तब्दील कर दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










