
3 लोकसभा, 29 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू, पार्टियों के लिए नतीजे होंगे लिटमस टेस्ट
AajTak
3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान की धरियावद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है. वही वल्लभनगर सीट पर भी कांग्रेस लीड बनाए हुए है. लेकिन सबकी नजरें बिहार की ओर हैं.. जहां कुशेश्वर स्थान से JDU और तारापुर से RJD उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. मध्यप्रदेश की सभी 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी लगातार लीड बनाए हुए हैं तो प. बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी का जादू चला है. वहां सभी 4 सीटों पर टीएमसी उम्मीदवार जीत के बेहद करीब हैं. असम में NDA गठबंधन ने क्लीन स्विप कर लिया है। बीजेपी 3 सीटों पर आगे है, जबकि सहयोगी UPPL भी 2 सीटों पर बढ़ बनाए हुए है. रही बात हिमाचल की तो मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस बड़ी बढ़त बना चुकी है, जबकि 3 विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. तीन लोकसभा सीटों में से एक दादर नगर हवेली से शिवसेना उम्मीदवार आगे हैं। जबकि मध्यप्रदेश की खंडवा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की बढ़त है. देखें ये एपिसोड.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










