
3 बैंक मैनेजर देते थे साइबर ठगों को जानकारी... फिर दोस्त बनकर लोगों को बनाते थे शिकार, 4 गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम की साइबर क्राइम यूनिट ने 3 बैंक मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि तीनों बैंक मैनेजर मेवात में साइबर ठगी के सरगना से मिले थे. वे लगातार साइबर ठग के संपर्क में रहकर उसे साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे. इसके बदले साइबर ठग से 15 से 20 हजार रुपए प्रति बैंक खाता उपलब्ध कराने के लेते थे.
हरियाणा के गुरुग्राम की साइबर क्राइम यूनिट ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खास बात यह है कि आरोपियों में से तीन आरोपी कोटक महिंद्रा बैंक में मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे. बीते 7 महीनों में आरोपियों ने कोटक महिंद्रा बैंक में 2000 खाते खोलकर साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम दिया है.
साइबर क्राइम यूनिट के एसीपी प्रियांशु दिवान ने बताया कि 18 नवंबर 2023 को एक शख्स ने शिकायत दी कि उसके फोन पर एक कॉल आई और फोन करने वाले ने अपने को उसका दोस्त देवेंद्र बताया. फिर उसने बेटे को इलाज के लिए 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा और उसने यूपीआई आईडी भेजी. दोस्त के बेटे की हालत खराब समझ कर उसने भेजे गए बैंक अकाउंट में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए.
यह भी पढ़ें- 6.24 करोड़ की ठगी, देशभर में दर्ज 2026 केस... गुरुग्राम में पकड़े गए 2 शातिर साइबर ठग
पीड़ित ने अपने दोस्त देवेंद्र को फोन किया फिर...
कुछ देर बाद पीड़ित ने अपने दोस्त देवेंद्र को फोन किया, तो पता चला कि उसने तो कोई फोन नहीं किया है. न ही कोई पैसे की मांग की है. किसी ने धोखे से रुपए ट्रांसफर कराकर उसके साथ ठगी की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम की टीम ने जांच शुरू की. जांच के दौरान टीम ने बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 4 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की.
तीनों आरोपी बैंक में थे मैनेजर

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










