
3 बच्चों की मां प्रेमी संग हो गई थी फरार, वापस लौटी तो पति ने हत्या कर खेत में दफना दिया शव
AajTak
Bihar News: मुजफ्फरपुर की महिला की उसके पति ने हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया. बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. जब वह वापस लौट आई तो पति ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया. महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया. बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने हत्या कर दी. महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
जिले के सकरा थाना इलाके में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. फिर वह कुछ ही दिनों में लौट आई थी. महिला के वापस लौटने के बाद गांव में पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें ससुरालवालों ने उसे स्वीकार कर लिया. इसके बाद पति ने उसकी हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया और बच्चों के साथ घर से फरार हो गया. महिला के 2 बेटे और एक बेटी है. एक बेटी की शादी हो चुकी है. महिला के संबंध पति के साथ ठीक नहीं थे.
मृतका के भाई ने कहा कि ससुरालियों ने बहन की हत्या गला दबाकर की है. उसके बाद से ही सभी फरार हैं. रात में 11 बजे गांव के सरपंच ने बताया था कि बहन की लाश घर से 2-3KM दूर पड़ी है. इसके बाद जब वहां पहुंचे तो लाश मिट्टी में गड़ी थी, जिसे आज हम लोग निकाल लाए हैं. शरीर पर दाग था, उसके गर्दन पर निशान था.
डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. छानबीन कर दोषी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. जांच में ये बात सामने आई है कि लोगों ने पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की थी. जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










