
3% पर बिजली, 20% पर न्यूक्लियर रिएक्टर, 90% पर एटम बम... जैसे-जैसे एनरिचमेंट होता है विध्वंसक होता जाता है यूरेनियम, न्यूक्लियर बम के कितने करीब था ईरान
AajTak
एटम बम बनाने के लिए क्यों जरूरी है यूरेनियम इनरिचमेंट? परमाणु बम के अलावा यूरेनियम का और क्या इस्तेमाल होता है? यूरेनियम का इनरिचमेंट कैसे किया जाता है? आइए इन सवालों का जवाब एक-एक कर समझते हैं.
फोर्डो, इस्फहान और नतांज न्यूक्लियर साइट में भारी प्रहार झेलने के बाद भी ईरान ने घोषणा की है कि उसका परमाणु संवर्धन (Nuclear enrichment) कार्यक्रम जारी रहेगा. ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने कहा है कि इजरायली और अमेरिकी हमले के बावजूद ईरान अपना न्यूक्लियर इनरिचमेंट जारी रखेगा. माजिद तख्त रवांची ने कहा कि कोई हमें ये न बताए कि हमें क्या करना है और क्या नहीं करना है.
ईरान पर इजरायली हमले के बाद जिस शब्द की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है यूरेनियम इनरिचमेंट. आखिर यूरेनियम के संदर्भ में ये प्रक्रिया क्या होती है. एटम बम बनाने के लिए क्यों जरूरी है यूरेनियम इनरिचमेंट? परमाणु बम के अलावा यूरेनियम का और क्या इस्तेमाल होता है? यूरेनियम इनरिचमेंट कैसे किया जाता है? आइए इन सवालों का जवाब एक-एक कर समझते हैं.
यूरेनियम क्या है, और रेडियोधर्मी धातु क्या होती है
यूरेनियम एक रेडियोधर्मी धातु है. यह पृथ्वी की सतह पर मिलने वाला सबसे भारी प्राकृतिक तत्व है. अब प्रश्न यह है कि रेडियोधर्मी (Radioactive) धातु क्या होते हैं. रेडियोधर्मिता एक प्राकृतिक परमाणु प्रक्रिया है जिसमें कोई परमाणु (nucleus) अस्थिर हो जाता है और खुद को स्थिर बनाने के लिए टूटता है.
रेडियोएक्टिव मेटल का मतलब है ऐसी धातु है जो खुद-ब-खुद टूटती है और इस टूटने के दौरान व्यापक मात्रा में ऊर्जा और हानिकारक किरणें (अल्फा, बीटा, गामा) निकलती हैं. इन हानिकारक किरणों को रेडिएशन कहते हैं.
यह प्रक्रिया बिना किसी बाहरी दबाव के अपने-आप चलती रहती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










