
29 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Vivo V21 5G, ये होंगे फीचर्स
AajTak
Vivo V21 5G में 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर मिलेगा और यहां तीन कलर वेरिएंट्स दिए जा सकते हैं.
Vivo अपना अगला स्मार्टफोन इसी हफ्ते लॉन्च करने वाला है. Vivo V21 5G को कंपनी 29 अप्रैल को लॉन्च कर रही है. इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए बेचा जाएगा. Vivo V21 5G की खासियत ये है कि इस स्मार्टफोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. इसके अलावा इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया जाएगा. ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के मुताबिक Vivo V21 भारत में 29 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के डिजाइन की बात करें तो रेंडर से ये साफ है कि ये भी ग्रेडिएंट डिजाइन वाला ही स्मार्टफोन होगा.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











