
28 पार्टी, 63 नेता... क्या 2024 में मिलेगी सत्ता? जानें I.N.D.I.A. गठबंधन के मुंबई मंथन से क्या हासिल हुआ
AajTak
मीटिंग के दौरान विपक्षी गठबंधन INDIA ने आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि सीट-बंटवारे की व्यवस्था जल्द से जल्द 'गिव एंड टेक' की भावना से पूरी की जाएगी. गठबंधन की थीम भी साफ हो गई है. 'जुडेगा भारत, जीतेगा इंडिया'. वहीं मुंबई में विपक्ष की बैठक पर बीजेपी नेता रविशंकर ने कहा कि बिना कोई विजन के एक मंच पर नेता जुटे हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की राजनीति लेन-देन पर आधारित है.
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं. लिहाजा विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में हुई. इसमें 28 पार्टियों के 63 नेता शामिल हुए. इस अहम मीटिंग में 5 कमेटी पर सहमति बनी है. जिसमें मुख्य कमेटी को-ऑर्डिनेशन कमेटी है. जिसमें पहले 13 सदस्य का नाम सामने आया था. हालांकि इस लिस्ट में बाद में एक और नाम CPM के सदस्य जोड़ा गया. जानकारी के मुताबिक ये कमेटी ही आगे तय करेगी कि कैसे विपक्ष का मोर्चा मिलकर मुद्दे उठाएगा, रैली करेगा, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, बीजेपी को घेरेगा. इस दौरान ये भी साफ हो गया कि INDIA गठबंधन की अगली बैठक अब दिल्ली में होगी.
विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद 4 बातें साफ दिखीं. महंगाई, अडानी विवाद, झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना और जांच एजेंसियों का विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल....इन चार मुद्दों पर विपक्ष के नेता एकमत नजर आए. विपक्ष की 2 दिन की बैठक का नतीजा अब तक एकजुटता के रूप में निकला है.
विपक्ष जहां लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 5 कमेटी बना रहा था, तब केंद्र सरकार ने उस कमेटी का आज गठन कर दिया, जो एक देश एक चुनाव को लेकर चर्चा करेगी. इसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आज एक देश एक चुनाव के विचार पर खुलकर स्वागत किया, लेकिन विपक्ष ने पत्ते नहीं खोले. मीटिंग के बाद नीतीश ने कहा कि अभी जो केंद्र में हैं वो पक्का हारेंगे.
वहीं लालू ने कहा कि मोदी सरकार को हटाकर ही दम लेंगे. उन्होंने कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. देश में गरीबी, मंहगाई बढ़ रही है. लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. तंज कसते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी को छोड़कर सभी दल एकजुट हुए हैं. सभी को याद होगा कि कितना झूठ बोलकर बीजेपी सत्ता में आई थी. उधर, उद्धव ठाकरे ने मित्र परिवारवाद पर वार किया. हालांकि मुंबई में विपक्ष की बैठक पर बीजेपी नेता रविशंकर ने कहा कि बिना कोई विजन के एक मंच पर नेता जुटे हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की राजनीति लेन-देन पर आधारित है.
'हमारे पास पीएम कैंडिडेट के कई फेस'
INDIA गठबंधन की बैठक मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सुबह 10.30 बजे शुरू हुई. महत्वपूर्ण तीसरे दौर की चर्चा से पहले गठबंधन ने विश्वास जताया कि यह देश में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए एक मजबूत विकल्प प्रदान करेगा और इस बात पर जोर दिया कि भाजपा के विपरीत उसके पास कई प्रधानमंत्री पद के चेहरे हैं. गठबंधन के कई नेताओं ने कहा कि वे देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं, और सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने की तैयारी करते हुए एक साझा कार्यक्रम विकसित करेंगे.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












