
28 दिन बाद आर्यन खान को आजादी, 7 अक्टूबर से आर्थर जेल में बंद
AajTak
शनिवार को क्रूज ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर जेल से बाहर आएंगे. आर्यन 7 अक्टूबर को आर्थर जेल में कैद हुए थे. और बॉम्बे हाई कोर्ट के बेल देने के पहले दो बार अन्य कोर्ट ने आर्यन के बेल को रिजेक्ट किया था. 2 अक्टूबर से ही आर्यन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. लेकिन, अब 28 दिनों के बाद आर्यन और खान परिवार को राहत मिलने वाली है. आर्यन को हाईकोर्ट ने एक लाख रुपये के बॉन्ड पर सशर्त बेल दी है. आर्यन के रिहाई को लेकर मन्नत के बाहर फैंस जुटे हैं. और घर को सजाया गया है. देखें वीडियो.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









