
2700 Kg का रोट…क्रेन की मदद से पकाया और 25 हजार श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा
AajTak
Sikar News: महाभोग का प्रसाद करीब 25 हजार श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा. महाभोग बेलने और सेकने की देखरेख का पूरा काम जोधपुर के संत श्री रामदास जी महाराज पूनासर बापजी के सानिध्य में हुआ.
Rajasthan News: शेखावाटी के इतिहास में पहली बार आज सिद्ध पीठ बालाजी को 2700 किलो के रोटे का महाभोग लगाया गया.खास बात यह है कि रोट बनाने में क्रेन की मदद ली गई. करीब 20 रसोइयों को लगाया गया. इसमें सवा 11 क्विंटल आटे, करीब इतना ही मेवा, 400-400 लीटर गाय का दूध और घी का इस्तेमाल हुआ. साथ ही सवा सौ किलो सूजी भी रोट में डाला गया.
बालाजी ट्रस्ट मंदिर के महंत ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस महाभोग का प्रसाद करीब 25 हजार श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा. महाभोग बेलने और सेकने की देखरेख का पूरा काम जोधपुर के संत श्री रामदास जी महाराज पूनासर बापजी के सानिध्य में हुआ. Video:-
बता दें कि सीकर शहर स्थित देवीपुरा सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर में बीते 24 घंटे से धार्मिक कार्यक्रम आयोजन हो रहे हैं और सुबह से ही भक्तों का आना जारी है. इस महाभोग से करीब 25 हजार भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा.
पुजारी बोले कि यह शेखावटी का ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन है, जहां 2700 किलो रोटे का महाभोग लगाया गया है. बालाजी के महाभोग के समय शहर देश और प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना की गई. बालाजी महाराज की कृपा की वजह से ही इतना बड़ा आयोजन हो सका. आशा है कि बालाजी महाराज की कृपा से सभी लोग खुश रहेंगे और हमेशा देश में खुशहाली का माहौल रहेगा.
बालाजी महाराज से प्रार्थना की गई है कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में खुशियां मिलें. इस महाआयोजन में सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई थी कि मंदिर आकर बालाजी महाराज का प्रसाद ग्रहण करें. मंदिर परिसर में दो दिन से लगातार धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









