
2700 रुपये का खाना-खाकर 11 लाख रुपये से भी ज्यादा की दी टिप, वजह जानकर चौंक जाएंगे
AajTak
दुनिया अभी कोरोना महामारी से जूझ रही है. संकट के इस समय में तमाम लोग ऐसे हैं. जो चुपचाप लोगों की मदद करने में यकीन रखते हैं.
दुनिया अभी कोरोना महामारी से जूझ रही है. संकट के इस समय में तमाम लोग ऐसे हैं. जो चुपचाप लोगों की मदद करने में यकीन रखते हैं. ऐसी ही एक खबर आई है न्यू हैम्पशायर से, जहां एक शख्स ने एक रेस्टोरेंट में करीब 2700 रुपये का खाना खाया, लेकिन लेकिन वहां के कर्मचारियों के लिए 11 लाख रुपये से भी ऊपर की भारी-भरकम टिप छोड़कर चला गया. ग्राहक से इतनी बड़ी टिप मिलने के बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारों में खुशी का माहौल है. (फोटो/Stumble-Inn-restaurant) न्यू हैम्पशायर के लंदनडेरी में रेस्तरां के मालिक स्टंबल इन बार एंड ग्रिल ने सोमवार को फेसबुक पर बिल की एक तस्वीर शेयर की. रेस्टोरेंट मालिक माइकल जारेला के इस पोस्ट के बाद लोग ग्राहक की उदरता की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं रेस्टोरेंट मालिक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि 'स्टम्बल इन में एक बहुत उदार ग्राहक आया था, हम आपकी उदारता के लिए धन्यवाद करते हैं.' (फोटो/Stumble-Inn-restaurant) रेस्टोरेंट मालिक ने जो बिल की फोटो शेयर की है उससे पता चलता है कि रेस्टोरेंट आए शख्स ने 2700 रुपये के खाने के बदले 16 हजार डॉलर यानि करीब 11 लाख रुपये से ज्यादा की टिप छोड़ी है. (फोटो/Stumble-Inn-restaurant)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










