
25 हजार से 71,500 रुपये... 8वें वेतन आयोग के तहत इतनी बढ़ जाएगी सैलरी, देखें कैलकुलेशन
AajTak
8वें वेतन आयोग के सभी शर्तों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. साथ ही आयोग के अध्यक्ष का भी चुनाव कर लिया गया है. अब यह आयोग 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगा, जिसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा.
केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस की मंजूरी दे दी है और आयोग के अध्यक्ष का भी चयन कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को आठवें वेतन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. अब आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करेगा. इसे 1 जनवरी 2026 तक लागू किए जाने की उम्मीद है.
टर्म ऑफ रेफरेंस का मतलब ऐसे डॉक्यूमेंट से है, जो यह बताता है कि आयोग कैसे कम करेगा, कितने समय के लिए होगा और कौन कौन शामिल होंगे. कैबिनेट की मंजूरी मिलने और 1 जनवरी 2026 तक इसके लागू होने की संभावना को लेकर कर्मचारी सैलरी में ग्रोथ का कैलकुलेशन ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. आइए हम जानने की कोशिश करते हैं कि 8वें वेतन आयोग के तहत आपकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है?
उम्मीद की जा रही है कि 7वें वेतन आयोग के लागू होने पर जिस फॉर्मूले के तहत कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी थी, उसी आधार 8th Pay Commission के तहत सैलरी में इजाफा होगा. जब 7वां वेतन आयोग लागू किया गया था तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 7000 हजार रुपये से बढ़कर सीधे 18000 रुपये हो गई थी.
इसी तरह, अगर 8वें वेतन आयोग में भी 7वां वेतन आयोग वाला फॉर्मूला लागू किया जाता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर सीधे 51,480 रुपये हो जाएगी. इस फॉर्मूले के तहत फिटमेंट फैक्टर का बड़ा रोल बेहद खास होगा. इसके अलावा डीए मर्जर भी खास होगा. यही तय करेंगे कि आपकी सैलरी 8वें वेतन आयोग के तहत कितनी बढ़ेगी?
सैलरी कैलकुलेशन आठवें वेतन आयोग के तहत कितनी सैलरी बढ़ेगी यह फिटमेंट फैक्टर और DA पर निर्भर करेगा. सातवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जो 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़कर 2.86 रुपये हो सकता है. हर वेतन आयोग में डीए '0' होता है, क्योंकि पहले से ही बेसिक सैलरी महंगाई को ध्यान में रखकर बढ़ाई जाती है. अभी 7वें वेतन आयोग के तहत डीए 58 प्रतिशत है.
7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी कैलकुलेशन

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







