
'25 साल का हूं, 50 हजार सैलरी है... मंथली 10000 रुपये बचा लेता हूं', जानिए 20 साल के बाद क्या कुछ बदलेगा?
AajTak
Best Investment Formula: अभिनव 20 साल तक निवेश को जारी रखना चाहता है. लेकिन उसका सवाल है कि क्या 10 हजार रुपये का निवेश फ्यूचर के लिए काफी है या और क्या विकल्प है, ताकि फ्यूचर में आर्थिक तंगी न हो.
अभिनव 25 साल का है, दिल्ली में रहता है और प्राइवेट जॉब करता है. उसकी मासिक आय करीब 50,000 रुपये है. सभी जरूरी खर्चे काटकर अभिनव हर महीने करीब 10,000 रुपये बचा लेता है. अभिनव को पता है कि ये सेविंग (Saving) काफी नहीं है, उसे और पैसे बचाने होंगे.
लेकिन फिलहाल अभिनव ने फैसला किया है कि हर महीने जो 10,000 रुपये बच रहे हैं, उसे वो म्यूचुअफ फंड (Mutual Fund) में निवेश (Investment) करेंगे. अभिनव का कहना है कि आज के दौर में SIP एक बेहतरीन निवेश का विकल्प है. जहां चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding) मिलता है. वो फिलहाल 20 साल तक इस निवेश को जारी रखना चाहता है. लेकिन उसका सवाल है कि क्या 10 हजार रुपये का निवेश फ्यूचर के लिए काफी है या और क्या विकल्प है, ताकि फ्यूचर में आर्थिक तंगी न हो.
10000 रुपये मंथली से निवेश की शुरुआत
आइए जानते हैं कि 20 साल के बाद अभिनव को कितना रिफंड मिलेगा. उदाहरण के लिए अगर अभिनव हर महीने 10,000 रुपये निवेश करता है, और उसपर औसतन 12% वार्षिक रिटर्न मिलता है. इस हिसाब से अभिनव को 20 साल के बाद कुल 94.92 लाख रुपये मिलेंगे. जबकि 20 साल में अभिनव को कुल 24 लाख रुपये जमा करने होंगे. इसमें से निवेश की कुल राशि 24 लाख रुपये माइनस कर देने पर प्रॉफिट 70,92,000 रुपये होगा.
यानी 20 साल के बाद जब अभिनव की उम्र जब 45 साल की होगी, तो उसके पास करीब 95 लाख रुपये होगा. अब अगर मुद्रास्फीति (inflation) को ध्यान में रखकर आकलन करें तो, भारत में औसतन मुद्रास्फीति दर सालाना 6% रहती है, तो 20 साल के बाद 95 लाख रुपये की परचेजिंग पावर (Purchasing Power) आज के करीब 30-35 लाख रुपये के बराबर होगी.
अब इस दौरान अभिनव को शादी, घर, बच्चों की शिक्षा और रिटायरमेंट के लिए प्लान करना होगा. SIP में जमा राशि एक मजबूत आधार प्रदान करेगी, लेकिन शायद पूरी तरह पर्याप्त न हो. क्योंकि महंगाई भी बढ़ेगी और निवेश उस हिसाब कम दिख रहा है. वैसे वित्तीय फॉर्मूले के अनुसार अभिनव को अपनी आय का 30 फीसदी राशि बचाना चाहिए, यानी हर महीने कम से कम 15 हजार रुपये बचाना होगा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












