
24 हजार से ज्यादा प्रतिबंध… फिर भी रूस नहीं टूटा, कैसे फेल हुआ अमेरिका का आजमाया हुआ फॉर्मूला?
AajTak
रूस पर साल 2014 से ही अमेरिका समेत पूरे यूरोप ने काफी सारे प्रतिबंध लगाए हुए थे. लगभग चार साल पहले यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पाबंदियों का घेरा और सख्त हो गया. इसके बीच भी रूसी अर्थव्यवस्था भरभराने की बजाए फलती-फूलती रही.
रूस कोल्ड वॉर के बाद से ही दुनिया से काफी अलग-थलग रहता आया. पिछले एक दशक में यूक्रेन से लड़ाई-भिड़ाई ने उसे और अकेला कर दिया. अमेरिका समेत उसके समर्थक सारे देशों ने मॉस्को पर कई तरह के बैन लगा दिए. होना तो ये था कि इतनी आर्थिक नाकेबंदी में रूस टूट जाए, लेकिन उसकी इकनॉमी वैसी कमजोर नहीं पड़ी, जैसी पश्चिम को उम्मीद थी. तो क्या रूस ने सैंक्शन-प्रूफ मॉडल खोज रखा है?
चौबीस हजार से ज्यादा बैन लगे हुए हैं
यूरोपियन रिसर्च सेंटर कास्टेलम ने अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के लगाए हुए प्रतिबंधों पर एक स्टडी की. इसमें दावा है कि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले से पहले भी रूस पर लगभग पौने तीन हजार पाबंदियां लगी हुई थीं, जो इसके बाद बढ़कर लगभग चौबीस हजार हो गईं. इसमें यूएस ने सबसे ज्यादा बैन लगाए, जबकि उसके बाद चौंकाने वाले ढंग से न्यूट्रल कहलाते स्विट्जरलैंड का नंबर है. इसके बाद ईयू से लेकर कनाडा और जापान भी शामिल हैं. ये इस साल अगस्त तक का डेटा है.
रूस के बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली से कट गए, जिससे विदेशों में लेन-देन मुश्किल हो गया. तेल और गैस के निर्यात पर भी रोक लगी. कई बड़े रूसी अधिकारियों और व्यापारियों की संपत्ति जब्त कर दी गई और उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति नहीं है. विदेशी कंपनियां भी रूस से अपने निवेश लौटाने लगीं. इन सबका मकसद रूस की इकनॉमी और सैन्य ताकत को कमजोर करना था.
पाबंदी लगाना और कमजोर बनाना आजमाया हुआ तरीका है. लगभग डेढ़ दशक पहले ईरान पर पश्चिम ने ढेरों बैन लगा दिए क्योंकि वो न्यूक्लियर ताकत पाने की कोशिश में था. इनका असर तेल, बैंकिंग और पूरे आर्थिक क्षेत्र पर पड़ा.देश की आय घट गई, मुद्रा की कीमत गिर गई और महंगाई बढ़ गई. आम लोग परेशान होने लगे. इसी के बाद तेहरान ने घरेलू उत्पादन और खेती पर ध्यान दिया ताकि जरूरी सामान के लिए विदेशों पर निर्भरता कम हो. इससे कुछ फर्क तो पड़ा लेकिन विकास ठहर गया.
तो क्या रूस के साथ भी यही हुआ नहीं. शुरुआत में ऐसा लगा कि युद्ध और बैन ये देश एक साथ नहीं झेल सकेगा, लेकिन फिर इकनॉमी में बूस्ट दिखने लगा. साल 2024 में वहां जीडीपी में भी 4.1 प्रतिशत ग्रोथ दिखी. वहीं बेरोजगारी दर काफी कम हो गई. यानी पाबंदियों और युद्ध जैसी चुनौतियों के बाद भी वो टिका रहा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









