
'24 से 36 घंटे में भारत हमला करेगा' ऐसा दावा करने वाले पाकिस्तान के मंत्री का X अकाउंट इंडिया में बैन
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर है. इसी बीच पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. भारत सरकार ने न सिर्फ पाकिस्तानी मंत्रियों, बल्कि कई अभिनेताओं के यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी भारत में ब्लॉक कर दिया है.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर है. इसी बीच पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. इसके साथ ही तरार की प्रोफाइल पिक्चर और कवर इमेज भी गायब हो गई है.
पाकिस्तान के मंत्री ने बुधवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि पाकिस्तान के पास "पुख्ता खुफिया जानकारी" है कि भारत अप्रैल 22 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को आधार बनाकर अगले 24 से 36 घंटों के भीतर पाकिस्तान पर सैन्य हमला कर सकता है. उन्होंने गीदड़भभकी भी दी थी कि अगर भारत ने कोई आक्रामक कदम उठाया, तो पाकिस्तान निर्णायक जवाब देगा और क्षेत्रीय हालात बिगड़ने की जिम्मेदारी भारत पर होगी.
ये बयान ऐसे समय पर आया था जब पीएम मोदी ने सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने की खुली छूट दे दी थी. हालांकि तरार ने दावा किया था कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और उसने इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए तटस्थ विशेषज्ञों वाली स्वतंत्र और पारदर्शी जांच समिति की पेशकश की है.
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात डेढ़ बजे PC कर बोले सूचना मंत्री तरार, 'भारत 24 से 36 घंटे में हमला करने वाला है' इससे पहले पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी कहा था कि भारत की सैन्य कार्रवाई लगभग तय है, और पाकिस्तान हाईअलर्ट पर है. उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों का उपयोग तभी करेगा जब देश के अस्तित्व पर सीधा खतरा हो.
इस बीच भारत सरकार ने न सिर्फ पाकिस्तानी मंत्रियों, बल्कि कई अभिनेताओं के यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी भारत में ब्लॉक कर दिया है. ब्लॉक किए गए Instagram अकाउंट्स में हानिया आमिर, माहिरा खान, अली ज़फ़र, सानम सईद, सजल अली जैसे नाम शामिल हैं. साथ ही ARY News, Geo News, Dawn News, BOL TV, Samaa TV जैसे कई प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को भी भारत में बैन किया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










