
24 साल पहले तस्करी में गिरफ्तार हुआ था गुड्डू मुस्लिम, चलते फिरते बना लेता है बम... अतीक का सबसे बड़ा राजदार
AajTak
उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी शूटर गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार है. उमेश पाल अतीक अहमद का करीबी है. वह श्रीप्रकाश शुक्ला, मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह और अभय सिंह की गैंग में काम कर चुका है. गुड्डू मुस्लिम बम से हत्या करने के लिए जाना जाता है. वह चलते फिर बम बनाने में माहिर है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड में शामिल 3 शूटरों की तलाश अभी भी जारी है. इन शूटरों में सबसे ज्यादा चर्चा बमबाज गुड्डू मुस्लिम की है. गुड्डू मुस्लिम अतीक का सबसे बड़ा राजदार है. यही वजह है कि उमेश की हत्या के बाद से अतीक को डर सता रहा था कि कहीं गुड्डू पकड़ा न जाए और उसके सारे राज खुल जाएं.
गुड्डू मुस्लिम चलते फिरते बम बनाने में माहिर है. उसने उमेशपाल और उसके गनर पर बम फेंके थे. वह 1999 में नारकोटिक्स मामले में जेल भी जा चुका है. उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के चीफ अमिताभ यश ने भी गुड्डू मुस्लिम को सबसे खतरनाक बताया है.
आजतक से बातचीत में अमिताभ यश ने बताया, ''गुड्डू मुस्लिम एक प्रोफेशनल किलर है.वह अतीक के लिए काम करता था. वह बमबाज है, जो बम से हत्या करता है. वह चलते-फिरते बम बनाने में माहिर है.''
अमिताभ यश ने गुड्डू मुस्लिम के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैंने उमेशपाल हत्या वीडियो के सीसीटीवी फुटेज में उसे तुरंत पहचान लिया था. वह एक पेशेवर किलर है, जिसे पकड़ना जरूरी है. वह अकेले ही किसी भी अपराध को अंजाम देने में माहिर है. मेरा गुड्डू मुस्लिम से पहले भी पाला पड़ चुका है. वह नारकोटिक्स मामले में 1999 में पकड़ा गया था. उस समय अतीक ने अपने वकीलों की मदद से इसकी जमानत करवाई थी.''
- उमेश पाल की पत्नी की शिकायत पर अतीक, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता, बेटे असद, शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 6 आरोपी मारे जा चुके हैं. अतीक, अशरफ की जहां प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. तो वहीं असद, गुलाम, अरबाज, विजय चौधरी एनकाउंटर में मारे गए हैं.
अब पुलिस को अतीक की पत्नी शाइस्ता, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर की तलाश है. शाइस्ता पर 50 हजार, जबकि गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर पर 5-5 लाख का इनाम है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












