
24 साल की लड़की के गले में हुई खराश-कम हुआ वजन, टेस्ट कराया तो निकली ये जानलेवा बीमारी!
AajTak
24 साल की लड़की के गले में खराश और खाना निगलने में समस्या (Sore throat trouble in swallowing) थी. सही करने के लिए उसने एंटीबायोटिक्स दवाएं लीं लेकिन उसे आराम नहीं मिला. धीरे-धीरे उसका मुंह खुलना बंद हो गया और जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो उसे ब्लड कैंसर (Blood cancer) निकला.
कई बार गले में इंफेक्शन होने या गलत खाने के कारण गले में खराश, दर्द, खाना निगलने जैसी समस्याएं हो जाती हैं. आमतौर पर ये समस्याएं दो-तीन दिन में सही हो जाती है लेकिन कई बार लक्षण लंबे समय तक रहते हैं. भारत में अक्सर लोग गले में खराश-दर्द होने पर गर्म पानी या फिर काढ़ा बनाकर पीते हैं जिससे कई बार समस्या दूर हो जाती है. लेकिन अगर यह समस्या अधिक समय तक रहे तो इसे बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. हाल ही में एक मामला सामने आया है कि एक लड़की को गले में खराश और निगलने में समस्या थी. जब वह हॉस्पिटल गई तो उसे एक जानलेवा बीमारी निकली.
कौन सी बीमारी का पता लगा
Themirror गले में खराश और निगलने की समस्या जिस महिला को हुई उसका नाम जॉर्जीना मेसन (Georgina Masson) है जो कि 24 साल की है. लंबे समय से उसे गले से सबंधित समस्या हो रही थी, जिसे वह टॉन्सिलाइटिस (Tonsillitis) समझ रही थी. जब वह डॉक्टर के पास गई तो उसे ब्लड कैंसर निकला. उसे जो गले में खराश और खाना निगलने में समस्या हो रही थी, वह ब्लड कैंसर के ही लक्षण थे.
जब जॉर्जीना को शुरुआत में ये लक्षण नजर आए तो उसे लगा कि उसके गले में टॉन्सिल्स हो गए हैं, जिसके कारण उसे गले में दर्द और खराश हो रही है. टॉन्सिल्स को सही करने के लिए उसने एंटीबायोटिक दवाएं लीं लेकिन फिर भी उसे आराम नहीं मिला. उसका मुंह धीरे-धीरे खुलना बंद होने लगा. जब उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया तो डॉक्टरों को जानलेवा बीमारी यानी ब्लड कैंसर का पता लगा.
पिता को भी था कैंसर
जॉर्जीना के पिता पॉल की 54 साल की उम्र में कैंसर से मौत हुई थी. उस समय जार्जिना की उम्र मात्र 15 साल थी. जॉर्जीना इंग्लैंड के हॉर्शम में एडमिन की पोस्ट पर काम करती थीं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मुझे कैंसर था लेकिन मैं उसे टॉन्सिल्स समझ रही थी. मुझे इस बारे में बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह समस्या इतनी सीरियस होगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










