
24 फरवरी: 1 तारीख, 2 दिग्गज, 2 दोहरे शतक, दोनों ने खेलीं 147-147 गेंदें
AajTak
क्रिकेट इतिहास में 24 फरवरी का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित है. 11 साल पहले इसी दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल का पहला दोहरा शतक जड़ा था. सचिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह अनोखा कारनामा किया था. ठीक पांच साल बाद इसी दिन 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप के इतिहास की पहली डबल सेंचुरी लगाई थी.
क्रिकेट इतिहास में 24 फरवरी का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित है. 11 साल पहले इसी दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल का पहला दोहरा शतक जड़ा था. सचिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह अनोखा कारनामा किया था. ठीक पांच साल बाद इसी दिन 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप के इतिहास की पहली डबल सेंचुरी लगाई थी. एक बड़ा संयोग यह भी रहा कि दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी पारी में एक समान गेंदें खेली थीं. #OnThisDay in 2010, @sachin_rt scored the first ever double-century in men’s ODI history. The Little Master took just 147 balls to get there against South Africa. Since then, there have been seven double-hundreds in the format. pic.twitter.com/hAvyVQZk5g 2010 में साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर थी. 24 फरवरी को दूसरा वनडे इंटरनेशनल ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला गया. सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 147 गेंदों पर 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी. सचिन ने पाकिस्तान के सईद अनवर और जिम्बाब्वे के चार्ल्स कावेंट्री (दोनों 194) के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था. सचिन ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी में 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










