
'24 घंटे में अमेरिका वापस आ जाएं...' H-1B वीजा वाले भारतीय कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट की वॉर्निंग
AajTak
ट्रंप के H-1B वीजा पर फीस बढ़ोतरी के ऐलान के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय यात्रा पर गए कर्मचारियों को चेतावनी दी है और कहा है नियम लागू होने से पहले अमेरिका वापास लौट आएं.
H-1B वीजा पर नया फीस का नियम लागू होने से पहले ही अमेरिकी IT दिग्गज कंपनियों ने अपने विदेशी कर्मचारियों, खासकर भारतीय कर्मचारियों को एक फरमान ईमेल के जरिए भेजा है, जिसमें 1 दिन के अंदर किसी भी सूरत में अमेरिका वापस लौटने के लिए कहा गया है.
सूत्रों के अनुसार, Microsoft ने भारत की यात्रा कर रहे अपने H-1B कर्मचारियों के लिए एक तत्काल आंतरिक परामर्श जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि 21 सितंबर के बाद उन्हें अमेरिका में आने से रोका जा सकता है.
21 सितंबर के बाद नहीं बुलाया जाएगा! कंपनी की चेतावनी स्पष्ट है कि 21 सितंबर के बाद अमेरिका के बाहर किसी H-1B कर्मचारी को तब तक वापस आने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि उनके नियोक्ता 100,000 डॉलर का शुल्क चुका नहीं देते. यह लागत केवल आवश्यक या उच्च-स्तरीय भूमिकाओं वाले कर्मचारियों के लिए ही चुकाया जाएगा. इसका मतलब साफ है कि बाकी विदेशी कर्मचारियों को नौकरी में रुकावट नहीं आए, इसके लिए 21 सितंबर तक अमेरिका वापस लौटना जरूरी है. बिजनेस टुडे के मुताबिक, यह ईमेल आंतरिक तौर से भेजा गया है और कंपनी की समीक्षा से परिचित लोगों ने इसकी पुष्टि की है.
विदेशी यात्रा अभी करें कैंसिल माइक्रोसॉफ्ट ने कथित तौर पर अमेरिका में पहले से मौजूद H-1B वीजा होल्डर्स को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना रद्द कर दें और 'निकट भविष्य' तक अमेरिका में ही रहें. हालांकि इस घोषणा में एच-4 वीजा धारकों के आश्रितों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं है, लेकिन कंपनी ने उनके जीवनसाथी और बच्चों से भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने का निवेदन किया है.
भारत से जल्द लौटें कर्मचारी: माइक्रोसॉफ्ट भारत की यात्रा पर गए कर्मचारियों को जल्द से जल्द लौटने के लिए कहा जा रहा है. एडवाइजरी में यह स्वीकार किया गया है कि यात्रा की सीमित अवधि सभी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती, लेकिन इस बात पर जोर दिया गया है कि एकमात्र सुरक्षित विकल्प यह है कि नियम लागू होने से पहले ही अमेरिकी धरती पर वापस आ जाएं.
H-1B वीजा पाने वाले 70 फीसदी भारतीय कर्मचारी ट्रंप के H-1B वीजा पर नए फीस नियम से भारतीय तकनीकी हलकों में खलबली मची हुई है. H-1B वीजा पाने वाले कर्मचारियों में 70 फीसदी से ज्यादा भारतीय नागरिक हैं, इसलिए इस ऐलान का भारत के आईटी सेक्टर पर भारी असर पड़ने की उम्मीद है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







