
23 साल से एयर इंडिया प्लेन उड़ा रहे पायलट ने भरी 'आखिरी उड़ान' , शेयर किया इमोशनल वीडियो
AajTak
कैसा लगता है जब कोई अपनी सबसे पसंदीदा नौकरी को आखिरी बार अलविदा कहता है? एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ पायलट ओम ने इस भावनात्मक पल को दुनिया के साथ शेयर किया है. उनका आखिरी उड़ान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक वरिष्ठ पायलट के रिटायरमेंट के दिन के लास्ट उड़ान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है. 23 साल आसमान में सेवा देने के बाद जब कैप्टन ओम ने अपनी अंतिम उड़ान भरी, तो परिवार, साथियों और जहाज से जुड़ी उनकी यादों ने इस लम्हे को बेहद खास बना दिया. इस वीडियो को खुद कैप्टन ओम की बेटी और उन्होंने नैरेट किया है, जिससे यह और भी दिल छू लेने वाला बन गया है.
माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शुरू हुई आखिरी ड्यूटी
वीडियो की शुरुआत में कैप्टन ओम अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेते दिखते हैं. बेटी की आवाज़ सुनाई देती है कि आखिर वह दिन आ ही गया. 23 साल पहले शुरू हुआ सपना अब अपने मुकाम पर है. कैप्टन ओम बताते हैं कि पायलट बनने से पहले ही दो साल तक उन्हें ट्रेनिंग में लग गए थे, जिसके बाद उन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ लंबा सफर तय किया. वह कहते हैं कि मैं एक्सप्रेस का बहुत आभारी हूं, जिसने मुझे उड़ने का मौका दिया.
एयरपोर्ट पर फूल, केक और साथियों का प्यार
जब वह आखिरी बार ड्यूटी पर पहुंचे, सहकर्मियों ने उन्हें फूल और केक देकर भावुक विदाई दी. सभी उन्हें सिर्फ एक पायलट नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते थे. फ्लाइट में चढ़ते ही उन्होंने यात्रियों से खास घोषणा की. उन्होंने कहा कि आज की उड़ान मेरे लिए सबसे खास है. पहली बार मेरी पत्नी और बेटी मेरे साथ यात्रा कर रही हैं… और आज मेरी आखिरी उड़ान भी है. उन्होंने यात्रियों को आश्वस्त करते हुए जोड़ा कि चिंता न करें, आप सुरक्षित हाथों में हैं. मेरे पास 23 साल का अनुभव है.
देखें वायरल वीडियो

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










