
'23 साल बाद कब्र से आजाद...', इजरायल की जेल से छूटे कैदियों ने सुनाई आपबीती
AajTak
रिहा हुए कैदी रियाद अराफात ने कहा कि इज़राइली जेलों में कैदी बहुत पीड़ा झेल रहे हैं. हमें रोज़ सुबह और शाम पीटा जाता था. खाना नहीं दिया जाता. मेरा 15 किलोग्राम वजन कम हो गया. लेकिन यह सब आज़ादी और फिलिस्तीन के लिए है.
इजरायली अधिकारियों ने हमास के साथ हुए अदला-बदली समझौते के तहत दूसरे फेज में 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया. फिलिस्तीनी प्रिजनर्स क्लब के प्रमुख अब्दुल्ला ज़घारी ने बताया कि इन कैदियों को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) को सौंपा गया.
रिहा किए गए कैदियों में से 114 को वेस्ट बैंक के ओफर जेल से छोड़ा गया. 16 को केरेम शालोम क्रॉसिंग के जरिए गाजा ले जाया गया, और 70 को मिस्र भेजा गया. रामल्लाह गवर्नरेट के फिलिस्तीनी अधिकारियों ने इस रिहाई की प्रक्रिया का समन्वय किया.
फिलिस्तीनी कैदियों के मामलों की प्राधिकरण के अनुसार रिहा किए गए 200 कैदियों में 121 आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और 79 अन्य को लंबी सजाएं दी गई थीं.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में लंबे इंतजार के बाद आई शांति कितने दिन की? नाजुक मोड़ पर पहुंची इजरायल-हमास की डील, अब क्या करेगा अमेरिका
रिहा हुए कैदी रियाद अराफात ने कहा कि इज़राइली जेलों में कैदी बहुत पीड़ा झेल रहे हैं. हमें रोज़ सुबह और शाम पीटा जाता था. खाना नहीं दिया जाता. मेरा 15 किलोग्राम वजन कम हो गया. लेकिन यह सब आज़ादी और फिलिस्तीन के लिए है.
कैदी एहाब अल-शराफा ने कहा कि मेरे भावनाएं अविश्वसनीय हैं, अब भी ऐसा लगता है कि मैं किसी सपने में हूं. मैं 23 सालों बाद इस कब्र से बाहर आने के लिए ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करता हूं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







