
'23 में सिर्फ 6 सीटें जिता सके तेजस्वी, तेजप्रताप को दे दो RJD की कमान', नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज
AajTak
हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव के परिणाम के बाद अब आरजेडी के नेतृत्व पर जीतनराम मांझी की पार्टी ने सवाल उठाया है. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि इससे बेहतर है कि पार्टी की कमान तेजप्रताप को सौंप दी जाए.
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है. बता दें कि हाल ही में विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव हुए थे. इसमें से आरजेडी के खाते में सिर्फ 6 सीटें आई हैं. इस पर जीतनराम मांझी की पार्टी ने तेजस्वी यादव पर करारा हमला किया है. साथ ही मांग की है कि उन्हें तुरंत आरजेडी की बागडोर अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव केो सौंप देनी चाहिए.
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. यह बात विधान परिषद चुनाव के नतीजों से साफ हो रही है. उन्होंने कहा कि आरजेडी ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन पार्टी को सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली है.
दानिश रिजवान ने कहा कि अब आरजेडी को अपने भविष्य की राजनीति सही तरीके से करनी है, तो पार्टी की बागडोर तेजस्वी से लेकर उनके बड़े भाई तेज प्रताप को सौंप देनी चाहिए.
दानिश रिजवान ने कहा कि तेजस्वी यादव पूरी तरीके से राजनेता के तौर पर फेल हैं. तेजस्वी पर तंज कसते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि तेजस्वी पहले दसवीं पास करने में फेल रहे, फिर क्रिकेट में भी फेल हुए और अब राजनीति में भी फेलियर साबित हो रहे हैं.
रिजवान ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए की जीत से साबित हो गया कि तेजस्वी के नेतृत्व में जितने भी चुनाव लड़े गए हैं, उसमें आरजेडी की हार हुई है. लालू प्रसाद को चाहिए कि तेजस्वी को बैक डोर से राजनीति करवाएं और उन्हें राज्यसभा भेज दें और पार्टी की कमान तेजप्रताप को सौंप दें.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










