
22 साल की फरारी, 7 राज्यों में ऑपरेशन... ऐसे शिकंजे में आया 2001 से 'लापता' दहशतगर्द हनीफ शेख
AajTak
दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिमी (SIMI) के सदस्य हनीफ शेख को गिरफ्तार किया कर लिया है. पुलिस ने बताया कि हनीफ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में साल 2001 में दर्ज किए गए यूएपीए और राजद्रोह मामले में आरोपी है और पिछले 22 साल से फरार था, जिसकी तलाश पुलिस को लंबे वक्त से थी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र के भुसावल से सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) से जुड़े आपराधी हनीफ शेख को गिरफ्तार कर लिया है. ये दहशतगर्द पिछले 22 साल से फरार था. पुलिस की टीम पिछले चार साल से हनीफ का पीछा कर रही थी.
2002 में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के भुसावल से प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य हनीफ शेख को 22 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. वह साल 2001 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज यूएपीए और राजद्रोह मामले में आरोपी था और पिछले 22 साल से फरार था. इसी मामले में ट्रायल कोर्ट ने उसे साल 2002 में भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था. टीम हनीफ का पिछले 4 साल से उसका पीछा कर रही थी.
ऐसे बिछाया गिरफ्तारी का जाल पुलिस ने बताया कुछ दिनों पहले सूचना मिली थी कि हनीफ शेख उर्फ हनीफ हुंडई ने अपनी पहचान बदलकर मोहम्मद के रूप में कर ली है और अब वो महाराष्ट्र के भुसावल में एक उर्दू स्कूल में शिक्षक के रूप में काम कर रहा है. इसके बाद एक टीम को वहां तैनात कर आशा टावर, खड़का रोड, भुसावल महाराष्ट्र के पास जाल बिछाया.
टीम ने 22 फरवरी को लगभग दो बजकर 50 मिनट पर मोहम्मदीन नगर से खड़का रोड की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हनीफ शेख के रूप में हुई. इसके बाद टीम ने आरोपी को घेर लिया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और हाथापाई के बाद टीम ने उसे पकड़ लिया. एफआईआर नंबर 532 दिनांक 28.09.2001 यू/एस 153ए/153बी/120बी/34/174ए आईपीसी और 3 आर/डब्ल्यू 10/13/17/20 यू.ए.पी एक्ट पीएस न्यू फ्रेंड्स के मामले में कानून की उचित धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है.
'7 राज्यों में किया ऑपरेशन' पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने हनीफ की तलाश में देश के कई हिस्सों विशेषकर दिल्ली/एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु का दौरा किया और जानकारी इकट्ठा की. इस पूरे ऑपरेशन के दौरान लगातार विभिन्न राज्यों में बड़े पैमाने पर यात्रा की और मोस्ट वांटेड हनीफ शेख के ठिकानों की पहचान करने के प्रयास किए.
सरकार ने लगाया प्रतिबंध स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का गठन 1976 में यूपी के अलीगढ़ में हुआ था. इस संगठन का विचार दार-उल-इस्लाम (इस्लाम की भूमि) की स्थापना करना था, जिसका उद्देश्य 'जिहाद' और 'शहादत' था, लेकिन राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में सिमी कार्यकर्ताओं की संलिप्तता के कारण इस संगठन पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








