
22 फरवरी को Xiaomi भारत में ला रहा है ऑडियो प्रोडकट्स
AajTak
Xiaomi इसी महीने भारत में ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने 22 फरवरी के इस इवेंट के लिए मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने 22 फरवरी को भारत में Mi ऑडियो प्रोडक्ट्स की एक नई लाइनअप पेश करने की घोषणा की है. कंपनी ने इसकी घोषणा गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की. अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से Xiaomi ने कहा कि एक नई साउंड वेव आ रही है. इस इवेंट को Mi Sound Unveil कहा जाएगा. जो एक तरह से कन्फर्म करता है कि नए प्रोडक्ट्स रेडमी नहीं बल्कि Mi के लाइन-अप का हिस्सा होंगे. लॉन्च इवेंट 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. Xiaomi ने लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की लिस्ट नहीं शेयर की है. हालांकि इसने ट्वीट के साथ एक टीजर शेयर किया है. जिससे पता चलता है कि कंपनी कम से कम एक ईयरफोन्स और एक स्पीकर लॉन्च कर सकती है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











