
'21 TMC विधायक मेरे संपर्क में, बस इंतजार करिए,' BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने फिर किया दावा
AajTak
कोलकाता में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत की. उनसे सवाल किया गया कि क्या टीएमसी के बागी विधायकों की संख्या बढ़ी है? इस पर चक्रवर्ती ने कहा- 'मैं आपको सटीक संख्या नहीं बताऊंगा, लेकिन ये कह सकता हूं कि संख्या 21 से कम नहीं है.' मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर भी पलटवार किया.
बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि सत्तारूढ़ टीएमसी के 21 विधायक अभी भी उनके 'सीधे संपर्क' में हैं. मिथुन ने ये भी कहा- 'मैंने यह पहले कहा था और फिर कह रहा हूं, मैं अपनी बात पर कायम हूं. बस समय का इंतजार करें.' मिथुन शनिवार को कोलकाता में बीजेपी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
मिथुन ने आगे कहा- मुझे ये पता है कि तृणमूल के नेताओं को पार्टी में लेने पर आपत्ति है. कई लोगों ने कहा है कि हम सड़े हुए आलू नहीं लेंगे. मैंने कहा है कि मैं वही गलती नहीं दोहराऊंगा. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को दुर्गा पूजा में शामिल होने आए हैं. यहां उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की.
सटीक संख्या नहीं बताऊंगा...
मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या टीएमसी के बागी विधायकों की संख्या बढ़ी है? इस पर चक्रवर्ती ने कहा- 'मैं आपको सटीक संख्या नहीं बताऊंगा, लेकिन ये कह सकता हूं कि संख्या 21 से कम नहीं है.' मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर भी पलटवार किया.
ममता के बयान को सही बताया...
ममता ने कहा था कि सीबीआई और ईडी का 'दुरुपयोग' किया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे पीएम मोदी नहीं हैं. इस पर मिथुन चक्रवर्ती ने जवाब दिया, 'हां, मुझे लगता है कि वह सही हैं. वास्तव में पीएम ऐसा नहीं कर रहे हैं. कोर्ट ने फैसला दिया है. हम क्या कर सकते हैं?'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










