
21 हजार सिम से साइबर अपराधियों की मदद, टेलीकॉम कंपनी का सेल्स मैनेजर गिरफ्तार
AajTak
CBI ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 21 हजार फर्जी सिम कार्ड जारी कराने का आरोप है, जिनका इस्तेमाल फिशिंग और ऑनलाइन ठगी में हुआ. जांच में डमी कर्मचारियों और फर्जी KYC का खुलासा हुआ है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इस अधिकारी ने साइबर अपराधियों की मदद के लिए बड़ी संख्या में फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कराए, जिनका इस्तेमाल देशभर में फिशिंग और ऑनलाइन ठगी के लिए किया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिनु विध्याधरन के रूप में हुई है, जो नई दिल्ली में वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात था. CBI के अनुसार, दिसंबर 2025 में दिल्ली एनसीआर और चंडीगढ़ से संचालित हो रहे एक साइबर क्रिमिनल गिरोह की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया.
CBI जांच में खुला साइबर ठगी का नेटवर्क
CBI की जांच में पता चला है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को बल्क एसएमएस सेवाएं उपलब्ध कराता था. इन मैसेज के जरिए आम लोगों को फर्जी लोन, निवेश योजनाओं और अन्य आर्थिक फायदे का लालच देकर उनके बैंक और निजी विवरण हासिल किए जाते थे.
CBI Arrests Area Sales Manager of a Telecom Service Provider for Illegal Sale of SIM Cards used in Cyber Crimes pic.twitter.com/bca0UnwlD6

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






