
रिपब्लिक डे से पहले 7 दिन चलेगी चीलों की ‘चिकन पार्टी’, दिल्ली सरकार ने किए खास इंतजाम
AajTak
गणतंत्र दिवस एयर शो के दौरान विमानों को बर्ड स्ट्राइक से बचाने के लिए दिल्ली सरकार 1,275 किलो बोनलेस चिकन का उपयोग करेगी. 15 से 26 जनवरी तक 20 चिह्नित स्थानों पर चीलों को मांस खिलाया जाएगा ताकि वे विमानों के कॉरिडोर से दूर रहें और सुरक्षित फ्लाईपास्ट सुनिश्चित हो सके.
गणतंत्र दिवस के मौके पर आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और हैरतअंगेज करतबों के बीच कोई खलल न पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार और वायुसेना ने एक अनोखा 'प्लान' तैयार किया है.
इस साल आसमान के असली राजा यानी चीलों (Black Kites) को विमानों के रास्ते से दूर रखने के लिए उन्हें 'दावत' दी जाएगी. 26 जनवरी की परेड में विमानों की सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली वन विभाग 1,275 किलो बोनलेस चिकन का इस्तेमाल करेगा.
इस योजना का मकसद चीलों को उनके पसंदीदा भोजन के जरिए खास ठिकानों पर रोके रखना है, ताकि वे उड़ते हुए विमानों के 'फ्लाईपास्ट' कॉरिडोर में न आएं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल यह अभ्यास भारतीय वायुसेना (IAF) के साथ तालमेल बिठाकर किया जाता है.
पहली बार भैंस मीट की जगह चिकन का इस्तेमाल
खास बात यह है कि इस साल पहली बार भैंस के मांस (Buffalo Meat) की जगह चिकन का इस्तेमाल किया जा रहा है. 15 से 26 जनवरी के बीच शहर के 20 अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में यह एक्सरसाइज की जाएगी.
एक अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने चिकन मीट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. उन्होंने बताया, "पहले, इस काम के लिए भैंस के मांस का इस्तेमाल किया जाता था. इस साल, पहली बार चिकन मीट का इस्तेमाल किया जाएगा. हमारा प्रयास वन्यजीव प्रबंधन और गणतंत्र दिवस समारोह के सुचारू संचालन के बीच संतुलन बनाना है."

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









