
दिल्ली में 'डिजिटल अरेस्ट' सिंडिकेट का भंडाफोड़, बुजुर्ग से 96 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर ठगी का एक खतरनाक खेल सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने 80 साल के बुजुर्ग से करीब 96 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में दो प्राइवेट बैंक कर्मचारियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट ने एक संगठित डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो प्राइवेट बैंक कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने 80 साल के बुजुर्ग से करीब 96 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. आरोपियों ने खुद को कानून प्रवर्तन और केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर बुजुर्ग पीड़ित से संपर्क किया था.
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में टेलीकॉम और जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर व्हाट्सएप के जरिए पीड़ित से बात की गई. उनको बताया गया कि उनका मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ी जानकारी अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रही है. आरोपियों ने बुजुर्ग और उनकी पत्नी को सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा. इस दौरान उन्हें लगातार डराया गया. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई.
इसी दबाव में पीड़ित को फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पहले तुड़वाने, अपनी पूरी बचत ट्रांसफर करने और यहां तक कि गोल्ड लोन लेने के लिए मजबूर किया गया. ठगों ने भरोसा दिलाया था कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी रकम वापस कर दी जाएगी. लेकिन जांच में सामने आया कि गिरोह ने इस तरीके से बुजुर्ग से कुल 96 लाख रुपए की ठगी की है. इस मामले में 4 नवंबर को ई-FIR दर्ज की गई थी.
पुलिस की जांच के दौरान बैंक खातों के विवरण, डिजिटल फुटप्रिंट और तकनीकी डेटा का विश्लेषण किया गया. इसी कड़ी में पहले आरोपी प्रदीप कुमार को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया गया. उसके बाद हिसार से ही नमनदीप मलिक को पकड़ा गया. पुलिस ने तीसरे आरोपी शशिकांत पट्टनायक को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि वो अहम भूमिका निभा रहा था.
इसमें लाभार्थी खातों का संचालन, फर्जी GST रजिस्ट्रेशन और ठगी के पैसे को कई खातों के जरिए छिपाना शामिल था. आगे की जांच में खुलासा हुआ कि दिल्ली की एक प्राइवेट बैंक ब्रांच के दो कर्मचारी, सीनियर सेल्स मैनेजर नीलेश कुमार और सेल्स ऑफिसर चंदन कुमार भी इस रैकेट में शामिल थे. आरोप है कि दोनों ने जाली दस्तावेजों के जरिए एक फर्जी करंट अकाउंट खुलवाया था.
इसका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से आए पैसे निकालने और हड़पने में किया गया. पुलिस का कहना है कि पूरे मनी ट्रेल को खंगाला जा रहा है. इस रैकेट से जुड़े अन्य साजिशकर्ताओं और मददगारों की पहचान के लिए जांच जारी है. गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. इसमें ज्यादातर बुजुर्ग लोग निशाने पर रहे हैं.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









