
दिल्ली: कपिल मिश्रा के खिलाफ 'AAP' का हल्ला बोल, गुरु साहिब के अपमान का लगाया आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी ने भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी का फर्जी वीडियो फैलाकर गुरु साहिब का अपमान करने का आरोप लगाया है. 'आप' विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा प्रदूषण और अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए प्रोपेगेंडा रच रही है.
दिल्ली विधानसभा परिसर में शुक्रवार को जमकर नारेबाजी हुई. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर भाजपा सरकार और मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया. 'आप' का आरोप है कि भाजपा ने प्रदूषण, गंदे पानी और रैन बसेरों में हो रही मौतों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बचने के लिए सांप्रदायिक कार्ड खेला है.
'आप' विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा और विधायक जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि कपिल मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी का एक 'एडिटेड' वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. इस वीडियो में गलत ट्रांसक्रिप्ट का इस्तेमाल कर यह दावा किया गया कि आतिशी ने गुरु साहिब के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे हैं.
संजीव झा ने कहा, "जब भी भाजपा के पास प्रदूषण और कानून-व्यवस्था पर जवाब नहीं होता, तो वह धर्म की आड़ लेती है. गुरु साहिब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा." संजीव झा ने कहा कि फर्जी वीडियो फैलाकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी को बदनाम करने वाले भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द हो और उनसे तत्काल इस्तीफा लिया जाए.
कपिल मिश्रा को हटाने की मांग
सदस्यता रद्द करने की मांग विधायक कुलदीप कुमार और मुकेश अहलावत ने मांग की है कि कपिल मिश्रा को तुरंत मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए और स्पीकर को उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: बिहार में आम आदमी पार्टी यूं ही नहीं सभी सीटों पर ताल ठोंक रही है, जानिये क्या है गणित

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









